संतों का मार्गदर्शन उज्जवल भविष्य की नींव - डॉ. शांडिल

 संतों का मार्गदर्शन उज्जवल भविष्य की नींव - डॉ. शांडिल


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन की ग्राम पंचायत ओच्छघाट के ज्वाला माता मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत पुराण कथा में भाग लिया और कथावाचक अनंत श्री विभूषित श्री मज्जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी तीर्थ ज्योतिर्मठ अवान्तर भानपुरा पीठ, मध्य प्रदेश के मंगल प्रवचन सुने।  

उन्होंने इस अवसर पर ज्वाला माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी प्रदेशवासियों के सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि हमारी संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है और गुरु द्वारा प्रदत्त शिक्षा के माध्यम से ही शिष्य ऊंचाइयां प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण में संतों की अहम भूमिका है और संतों का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद उज्जवल भविष्य की नींव है। उन्होंने आशा जताई कि क्षेत्रवासी श्रीमद भागवत कथा के आयोजन से पवित्रता और सकारात्मकता ग्रहण करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की जल समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने ज्वाला माता मंदिर एवं आश्रम के विभिन्न कार्यों के लिए 05 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

इस अवसर पर भव्य क्लश यात्रा का आयोजन भी किया गया।

खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, पूर्व प्रधान बलदेव ठाकुर, पंचायती राज संस्थाओं के अन्य प्रतिनिधि, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन, अन्य गणमान्य अतिथि तथा श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित थे।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार