कामिंडु मेंडिस ने जड़ा 5वां टेस्ट शतक, गावस्कर को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली : श्रीलंका के ऑलराउंडर कामिंडु मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल में चल रहे दूसरे टेस्ट में भी शतक जड़ दिया है। मेंडिस ने अपने सिर्फ 8 टेस्ट मैचों के छोटे से करियर में 5वां शतक जड़ दिया है।



कामिंडु मेंडिस गॉल में टेस्ट करियर की 13वीं पारी खेल रहे हैं और शतक लगाते ही उन्होंने 900 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। इसके साथ ही टेस्ट की सबसे कम पारियों में 900 रन बनाने वाले वो 5वें बल्लेबाज बन गए हैं | टेस्ट में सबसे तेज 900 रन बनाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली और वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स के नाम है। दोनों ने 11 पारियों में ये कारनामा किया था। वहीं सुनील गावस्कर ने इसके लिए टेस्ट की 12 पारियां खेली थीं।

इसके साथ ही उन्होंने महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर ली है। उन्होंने भी पहली 13 पारियों में 5 शतक जड़े थे | हालांकि, सबसे तेज 5 टेस्ट शतक का रिकॉर्ड एवर्टन वीक्स के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 10 पारियों में ये कारनामा कर दिया था। इतना ही नहीं मेंडिस ने इस मैच के पहले दिन अर्धशतक के साथ एक हैरान कर देने वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कामिंडु मेंडिस दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे, जिसने डेब्यू के बाद लगातार 8 टेस्ट मैचों में पचास से ज्यादा रनों की पारी खेली।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि, शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 2 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया था। लेकिन इसके बाद सभी बल्लेबाजी ने शानदार बैटिंग की। दिनेश चांडीमल और कामिंडु मेंडिस ने शतक जड़ा | वहीं दिमुथ करुणारत्ने ने 46 रन, एंजिलो मैथ्यूज ने 88 और कप्तान धनंजय डि सिल्वा 44 रन की पारी खेली, जिसके दम पर श्रीलंका टीम 5 विकेट के नुकसान पर 400 रन के पार जा चुकी है।

कामिंडु मेंडिस को 1000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए और 78 रनों की जरूरत है। अगर इस पारी में या अगली 2 पारियों ऐसा करने में वो कामयाब हो जाते हैं तो यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड टूट जाएगा। जायसवाल ने 16 पारियों में 1000 रन के आंकड़े को छुआ था। आपको बता दें सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड हरबर्ट सटक्लिफ और एवर्टन गीक्स के नाम है। दोनों ने इसके लिए 12 पारियां खेली थीं। वहीं डॉन ब्रैडमैन 13 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंच सके थे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन