जिला परिषद चंबा की त्रैमासिक बैठक आयोजित,

 जिला परिषद चंबा की त्रैमासिक बैठक आयोजित,

जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता,

सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल इत्यादि से संबंधित 56 मदों पर हुई चर्चा 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

जिला परिषद अध्यक्ष डॉ नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज बचत भवन चंबा में आयोजित की गई । बैठक में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल शिक्षा तथा विद्युत विभाग इत्यादि से संबंधित कुल 56 विभिन्न मदों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में अध्यक्ष डॉ नीलम कुमारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से जनहित के विभिन्न कार्यों को तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला के विभिन्न स्थानों में नशे की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने वाले भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने कुछ मदों से संबंधित अधूरे कार्यों को संबंधित विभाग द्वारा उचित कार्रवाई कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए । 

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अमित मेहरा ने सभी विभागीय अधिकारियों को को निर्देश दिए कि वे विकासात्मक कार्यों तथा जन समस्याओं से संबंधित सभी लंबित मदों को पूरा करने के लिए सार्थक प्रयास करें तथा उन्हें न्यूनतम समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक की कार्यवाही का संचालन सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी मनीष कुमार ने किया।

बैठक में खंड विकास अधिकारी मैहला रमनबीर सिंह चौहान, महाप्रबंधक उद्योग चंद्र भूषण, उपनिदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान, उप निदेशक पशुपालन डॉ प्रमोद शाह, मुख्य चकित्सा अधिकारी डॉ विपन ठाकुर, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, ज़िला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रवेश ठाकुर, सहायक अभियंता दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जिला परिषद सदस्य मौजू

द रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल