जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय मण्डी में सप्ताह में दो दिन शल्य चिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध

 जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय मण्डी में सप्ताह में दो दिन शल्य चिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध


मंडी आयुष विभाग के अंतर्गत संचालित जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय मण्डी की प्रभारी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनु‌बाला गौतम ने आज यहां बताया कि संस्थान में आजकल विभिन्न विधियों द्वारा रोगियों की चिकित्सा की जा रही है।   

उन्होंने बताया कि जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय मण्डी में सुबह योग की क्रियाओं द्वारा दिन की शुरूआत करवाई जाती है। प्रातः 8:45 से 9:45 तक प्रतिदिन योगाभ्यास की विभिन्न क्रियाएं निःशुल्क करवाई जाती हैं जिससे बहुत से रोगी अथवा स्वस्थ व्यक्ति भी अपने स्वस्थ्य को बरकरार रख रहे हैं तथा रोग का निवारण भी पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहाँ पर प्रतिदिन तीन चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे है जिसमें कपिंग विधि, अग्निकर्म विधि, पंचकर्मा इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त निदेशक के निर्देशों पर सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार व शनिवार को शल्य चिकित्सक की उपलब्धता भी करवा दी गई है। इन दो दिनों में पाइल्स (बवासीर), भगन्दर तथा अन्य शल्य सम्बन्धी रोगों का क्षारसूत्र विधि द्वारा ऑपरेशन भी किए जाते हैं। 

उन्होंने कहा कि सभी लोग इन सुविधायों का लाभ उठाकर आयुर्वेद पद्धति द्वारा अपना ईलाज करवा सकते हैं। बहुत से लोग जीर्ण व्याधियों से छुट‌कारा पा चुके हैं तथा कुछ निरन्तर लाभ उठा रहे हैं। योग द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखा जा सकता है कपिंग, अग्निकर्म विधि द्वारा घुटनों तथा संधीगत रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। पंचकर्मा विधि द्वारा चिकित्सा, जानू वस्ती, ग्रीवा वस्ती द्वारा घुटने, पीठ, तथा गर्दन सम्बन्धी रोगों की चिकित्सा की जाती है। मर्म चिकित्सा द्वारा शरीर के विभिन्न अंगों की वेदनाओं (नाड़ी व स्नायु सम्बन्धी) को दूर किया जाता है। सभी लोग आकर इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार