कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा देवी देहरा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा देवी देहरा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन,

शिविर में 57 श्रमिकों के स्वास्थ्य की हुई निशुल्क जांच





 ( चम्बा : जितेन्द्र खन्ना )

चम्बा : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्यज्ञसन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय चंबा द्वारा देवी-देहरा में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यूनिप्रो टेक्नो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय परिसर में आयोजित इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 57 श्रमिकों के ब्लड प्रेशर, मधुमेह, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी, सिफलिस और टीबी इत्यादि से संबंधित रोगों की निशुल्क जांच की गई तथा उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई। आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिवरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे कामगारों को उनके घर द्वार पर ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर में जिला श्रम कल्याण अधिकारी ने कामगारों को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार प्लेन बॉर्डर द्वारा श्रमिकों के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि जिला में इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिवरों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है तथा निकट भविष्य में जिला के अन्य हिस्सों में भी इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। 

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर कंवर विश्व दीपक और उनके सहयोगी स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा पूजा धवन, भारती जसरोटिया तथा अन्य लोग भी उपस्थित थे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल