प्रदेश के हर वर्ग को निराश किया सुख सरकार ने - राजेश राणु। - Smachar

Header Ads

Breaking News

प्रदेश के हर वर्ग को निराश किया सुख सरकार ने - राजेश राणु।

 प्रदेश के हर वर्ग को निराश किया सुख सरकार ने - राजेश राणु।


               उक्त शब्द भाजपा के जिला महामंत्री राजेश राणु ने जयसिंहपुर में अवैध रूप से आ रहे घुसपैठियों के खिलाफ आक्रोश रैली में शामिल होने के उपरांत पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

              उन्होंने कहा कि यह सरकार नित्य नए दिन नए-नए तुगलकी फरमान जारी करके प्रदेश की जनता की जेब में ढाका डालने का कृत्य कर रही है। अभी 2 दिन पहले ही सुखू कैबिनेट में एक नलके पर 100 रुपए पानी के बिल के रूप में वसूलने की घोषणा की। मतलब अगर घर में तीन पानी के कनेक्शन है तो बिल 300 रुपए आएगा। जहां देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन जैसे महत्वपूर्ण योजना में अरबो रुपए खर्च करके देश के अंतिम पंक्ति पर बैठे गरीब व्यक्ति तक मुफ्त में हर घर पानी की पाइपें पहुंचाकर मुफ्त कनेक्शन दे रहे हैं तो वहीं प्रदेश सरकार उसके विपरीत गरीब लोगों को पानी का बिल देने जा रही है। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने लोगों की पीड़ा समझते हुए डिसीजन लिया था कि पानी तो हिमाचल की सबसे बड़ी धरोहर है, इसके लिए हिमाचल के लोगों से पैसे नहीं बसुलने चाहिए।

                राणु ने कहा कि इसी के साथ आप हर वर्ग में देखें वसों के किराए में रियायतें देने वाली सारी योजनाएं बंद, बिजली 300 यूनिट फ्री देना तो दूर भारी भरकम बिल गरीब लोगों को थमाए जा रहे, जहां मोदी सरकार गरीब लोगों को मुफ्त अनाज दे रही है वहीं प्रदेश सरकार ने डिपूओं में मिलने वाली हर वस्तु के दाम बढ़ा दिए, सीमेंट के रेट पिछले महीने 30 रुपए और 1 साल में 100 रुपए बढ़ा दिए, जय राम जी द्वारा चलाई जा रही जीवन दायनी हिमकर योजना को प्राइवेट हॉस्पिटल में बंद कर दिया, स्कूलों में बेहतर शिक्षा देने के बजाय स्कूलों को बंद किया जा रहा है। प्रदेश को लोन ले लेकर दिवालिया पन की और धकेला जा रहा है। पिछली जयराम सरकार के दौरान उस समय के नेता प्रतिपक्ष और वर्तमान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जी चिल्ला चिल्लाकर कहते थे कि जयराम सरकार लोन पर चली है और जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी हम हिमाचल प्रदेश को लोन मुक्त कर देंगे। पर हुआ यह कि पिछले पौने दो सालों में सुखू सरकार ने लगभग 26000 करोड रुपए का लोन जनता के सिर पर डाल दिया। ‌ इससे अपना और अपने दोस्तों पर तो खूब सारा पैसा खर्च किया जा रहा है पर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी टाइम पर नहीं दे पा रहे हैं। 

            अपने मित्रों के लिए हर जगह दरवाजे खुले हैं। आप किसी भी विधानसभा में चले जाएं, कांग्रेसी मित्रों को एक साथ 4 पांच 5 टेंडर, टेंडर प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाकर दिए जा रहे हैं। कहने का मतलब हर जगह पैसों की बंदर बांट की जा रही है।

             जयसिंहपुर में निकाली गई आक्रोश रैली पर जवाब देते हुए मंडल उपाध्यक्ष नवीन कटोच ने कहा कि आज प्रदेश का हर व्यक्ति चिंतित है कि एक विशेष समुदाय के लोग बल्कि बांग्लादेश के रोहिंग्या अवैध रूप से हिमाचल में बसने शुरू हो गए हैं और जिनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, आसानी से उनके आधार कार्ड बन जाते हैं करवाई उन पर कोई नहीं होती। बल्कि मैं यह स्पष्ट रूप से कहता हूं कि जहां पर भी कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है वहां ऐसे घुसपैठियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। आपके सामने चंबा में क्या हुआ एक व्यक्ति के आठ टुकड़े कर दिए जाते हैं पर कांग्रेस सरकार के न मुख्यमंत्री, न कोई मंत्री और न ही विधायक उस परिवार की शुद्ध लेने जाते हैं, क्योंकि दिल्ली में बैठे उनके आला नेता इसे नाराज हो जाते।

              शिमला में जब लोगों ने अवैध रूप से आ रहे लोगों व अवैध रूप से बन रही मस्जिदों के खिलाफ आवाज उठाई तो बीच में रोक कर ‌ निहत्थे लोगों पर लाठियां बरसाई गई और घूसपैठियों को प्रोटेक्ट किया गया। सरकार के ऐसे ही कार्यों से इनके हौसले बुलंद भी होते हैं और यह अपने आप को ऐसे प्रदेशों में आकर सुरक्षित भी समझते हैं। ‌

कोई टिप्पणी नहीं