राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर में स्वच्छता अभियान व पौधरोपण अभियान चलाया गया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर द्वारा हिमाचल प्रदेश कौंसिल फ़ॉर साइंस टेक्नोलॉजी और एनवायरनमेंट (हिमकॉस्ट) द्वारा प्रयोजित ,"स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम के अंतर्गत पोंग झील रामसर वेटलैंड के किनारे पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवम स्वच्छता अभियान तथा पौधरोपण अभियान चलाया गया। पाठशाला के प्रधानाचार्य राकेश चौधरी द्वारा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई।




( भरमाड़ : राजेश कतनौरिया )

जिसमें पाठशाला के ईको क्लब के सदस्य विद्यार्थी एवम अध्यापकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । सर्व प्रथम बच्चों ने रैली निकाल कर जन जागरण अभियान चलाया तत पश्चात पौंग झील के किनारे स्थित श्री माता बाला सुंदरी के मंदिर के प्रांगण में पौधा रोपण किया । साथ में वेट लेंड क्षेत्र में सफाई अभियान का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के संयोजक अध्यापक अक्षय चौधरी ने बताया कि यह कार्यक्रम चार दिन के लिए निर्धारित किया गया था जिसमें अनेकों गतिविधियां सम्मिलित की गई थीं  उन्होंने बताया कि इस संधर्भ में कई प्रतियोगिताऐं भी आयोजित की जा रही हैं । इस मौके पर सुरेश कौंडल, अक्षय कुमार, विकास धीमान ,विजय शर्मा ,बलवंत, अंजली पगरोत्रा, मोनिका , अभिषेक चौधरी आदि अध्यापकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।   

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ