लोक निर्माण विभाग की कथित वेरुखी से चिम्बलहार के किसान परेशान :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

 लोक निर्माण विभाग की कथित वेरुखी से चिम्बलहार के किसान परेशान :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक


..... लम्बा अर्सा हो गया लोक निर्माण विभाग की कथित वेरुखी के चलते चिम्बलहार के किसान बहुत परेशान हैं। यह विषय आज प्रधानमन्त्री की मन की बात के दौरान चिम्बलहार के निवासियों ने पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार के समक्ष उठाया । स्थानीय किसानों का नेतृत्व कर रहे चिम्बलहार के निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी मण्डल पालमपुर अन्य पिछड़ा वर्ग के महामन्त्री सूबेदार मेजर सरेश चौधरी ने पूर्व विधायक को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि काफी लम्बा समय हो गया फ्लोर मिल चिम्बलहार के पास पुली के धस जाने के कारण खेतों की सिंचाई अवरुद्ध हो गई है। प्रायः यहाँ के किसान फसल के लिए वर्षा के पानी पर ही आश्रित हो गए है। हालांकि किसानों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए निवर्तमान जय राम सरकार ने सड़क के बीचों बीच पुली निर्माण का टैण्डर लगाया था । मगर ठेकेदार द्वारा गम्भीर बीमारी से पीड़ित हो जाने के कारण यह काम शुरू नहीं हो सका था । पूर्व विधायक ने कहा अव तो सुक्खू सरकार के भी दो वर्ष होते आए । ऎसे में किसान कितने परेशान है लोक निर्माण विभाग की इसी कार्य प्रणाली से अंदाजा लगाया जा सकता है। पूर्व विधायक ने स्थानीय वासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता से वात करेंगे अगर एक निर्धारण समय के भीतर काम शुरू नहीं हुआ तो प्रभावित स्थल पर स्थानीय किसानों के साथ धरने पर बैठेगें ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक