75 साल से ज्यादा उम्र के पेंशनरों को सितंबर की पेंशन के साथ मिलेगा एरियर

शिमला : हिमाचल प्रदेश में 75 साल से ज्यादा उम्र के पेंशनरों को सितंबर की पेंशन के साथ पिछला एरियर भी मिलेगा। राज्य सरकार के प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने इसके कार्यालय आदेश 28 अगस्त को जारी किए, मगर पेंशन देने से संबंधित औपचारिकताओं को इससे पहले पूरा करना होता है तो इसे एक महीने आगे टाल दिया गया था। इसका लाभ करीब 30 हजार पेंशनरों को होने जा रहा है।



यह एरियर एक जनवरी 2016 से नए वेतनमान के लागू होने के साथ किए गए पेंशन में संशोधन के समय से दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरा में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में 15 अगस्त को यह घोषणा की थी कि 75 साल से अधिक उम्र वाले पेंशनरों को शेष बचे एरियर का 50 फीसदी चुकता कर दिया जाएगा। यानी इससे पहले पेंशनरों को 55 फीसदी एरियर दिया जा चुका था। अब 45 फीसदी एरियर ही शेष है, जिसे देना बाकी है। 45 फीसदी का 50 प्रतिशत 22.50 फीसदी होगा। इसे देने के बाद 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 22.50 फीसदी एरियर देना ही बाकी बचेगा।

कर्मचारियों को वेतन भी पिछले महीने की तरह ही पांच तारीख को दिया जा सकता है। आर्थिक अनुशासन के तहत ब्याज के तीन करोड़ रुपये की बचत के लिए ऐसा किया जा सकता है। पिछले महीने का भी इस माह की पांच तारीख को वेतन और 10 तारीख को पेंशन दी गई थी। पेंशनरों को यह पेंशन एरियर के साथ देरी से मिल सकती है। पिछले महीने की तरह ही यह 10 तारीख को दी जा सकती है। यानी 75 साल से अधिक आयु के पेंशनरों को बचे हुए एरियर की 22.50 राशि भी इसी 10 तारीख को ही दी जा सकती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल