मुकुल सपेहिया ने अंडर-19 में 55किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल किया हासिल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा के छात्र मुकुल सपेहिया ने अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 55किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल करके अपना, माता-पिता तथा स्कूल का नाम रोशन किया है। 


जवाली: प्रतिभागी स्कूल प्रिंसिपल सहित स्टाफ के साथ

मुकुल सपेहिया का चयन प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मुकुल सपेहिया ने ताईक्वांडो प्रतियोगिता में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए स्टेट लेबल में चयन पाया है। स्कूल में पहुंचने पर प्रतिभागी मुकुल सपेहिया का स्कूल प्रिंसिपल सुखदेव जंवाल सहित स्टाफ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल की तरफ से प्रतिभागी को 1100 रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल सुखदेव जंवाल ने कहा कि खेलों में हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। अतः हमें हार से निराश होने की बजाए कड़ी मेहनत करने की सीख लेनी चाहिए। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन