पधर मेें आयोजित होगा पोषण माह का जिला स्तरीय समापन समारोह

पधर मेें आयोजित होगा पोषण माह का जिला स्तरीय समापन समारोह 



पधर : बाल विकास अधिकारी द्रंग जितेंद्र सैनी ने बताया कि 7वें राष्ट्रीय पोषण माह का समापन 30 सितंबर को होगा। समापन समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में पधर के सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाएगा। उन्हेांने बताया कि पोषण माह का आयोजन बाल विकास परियोजना द्रंग के सभी आगनवाड़ी केंद्रों में किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को जीवन में पोषण के महत्व व सही पोषण के बारे में जानकारी दी जा रही है । लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने हेतु खंड वृत्त तथा आंगनबाड़ी स्तर पर विभिन्न विभागों की सहभागिता से भिन्न-भिन्न गतिविधियां भी इसी के साथ आयोजित की जा रही है ।

उन्होंने कहा कि इस दौरान आगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा घर- घर जाकर एनीमिया पर जागरूकता, शारीरिक विकास मापन, सही पूरक आहार, प्रारंभिक बाल विकास के बारे में जागरूक किया जा रहा है। विभाग द्वारा सरकारी और  प्राइवेट स्कूलों में शत-प्रतिशत विकास निगरानी की और पारंपरिक व्यंजनों में ( विशेष मोटा अनाज) के फायदे और एनीमिया का शिविर  लगाया जा रहे है। जिसमें बच्चों, महिलाओं और किशोरियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम