बच्चा पैदा करने के नाम पर देवर ने भाभी के साथ बनाए शारीरिक संबंध, मामला दर्ज

बच्चा पैदा करने के नाम पर देवर ने भाभी के साथ बनाए शारीरिक संबंध, मामला दर्ज

बच्चा पैदा करने के नाम पर देवर ने भाभी के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता की रिपोर्ट पर भालेरी थाने में आरोपी देवर, पति और ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में नामजद मामला दर्ज किया गया है.

इन्सानियत को शर्मसार करने वाला मामला राजस्थान के चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र का है। यहाँ बच्चा पैदा करने के नाम पर देवर ने भाभी के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, उनकी शादी साल 2011 में भादरा इलाके के एक गांव में हुई थी. शादी के बाद जब बच्चा नहीं हुआ तो उन्‍हें दहेज के नाम पर परेशान किया जाने लगा. उनसे 50 हजार रुपयों की मांग की गयी जो उसने अपने पिता से लाकर दे दिये, लेकिन इसके बाद उनकी मांग दिनोंदिन बढ़ती गयी।

परिवार का वंश नहीं बढ़ा सकने के ताने के साथ दहेज के बहाने महिला के साथ मारपीट कर उन्‍हें प्रताड़ित किया जाने लगा तथा बच्चा पैदा करने की दवा के नाम पर उसे बेहोशी की दवा दी जाने लगी. आखिरकार साजिश रचकर उसका पति उसे लुधियाना ले गया. वहां पीड़िता की बुआ सास के बेटे ने नशीली दवा खिलाकर उसके साथ रेप किया. महिला के साथ प्रताड़ना का सिलसिला यहीं नहीं थमा. ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता के दामन पर लांछन लगाकर उसे घर से निकाल दिया. बहरहाल भालेरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन