अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली

 अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली

नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र


धर्मशाला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित है। सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाएं और नीतियां प्रदेश के आम जनमानस को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थी परिवारों को पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित करने के उपरांत हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने यह बात कही। बाली ने आज यहां विकास खंड नगरोटा बगवां के अन्तर्गत 560 पात्र परिवारों को पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र भेंट किए।

 उन्होंने कहा कि अपने परिवार के लिए घर बनाना हर व्यक्ति के जीवन का सपना होता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक और सामाजिक तौर से कमजोर तबके के लोगों का अपना आशियाना बने इसके लिए सरकार भी प्रयासरत है। उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि पीएम आवास योजना के अंतर्गत राज्य और केंद्र सरकार द्वारा तय राशि मिलाकर लाभार्थियों को दी जाती है। उन्होंने कहा कि नगरोटा विकास खंड के अंतर्गत बड़ी संख्या में पात्र परिवारों का चयन पीएम आवास योजना के लिए किया गया है। उन्होंने इसके लिए विभागीय अधिकारियों की प्रशंसा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तकनीकी खामियों के कारण जिन परिवारों को यह लाभ नहीं मिला है, उनसे संबंधित औपचारिकताओं को भी जल्द निपटाया जाए ताकि वे भी लाभांवित हो सकें।

 उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एक बेहद आम परिवार से आते हैं, इसलिए वे आम आदमी के दुख-तकलीफ और वेदनाओं को भलिभांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मानवीय दृष्टिकोण और संवेदनशील हृदय के कारण ही प्रदेश सरकार का इस समय पूरा फोकस आम परिवारों के उत्थान की ओर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विभागों को इसी दिशा में काम करने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री का इस कार्य के लिए पूर्ण सहयोग मिला जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर बीडीओ नगरोटा, उपस्थित अधिकारियों और विभिन्न पंचायत से आए हुए लोगों ने उनका ससम्मान स्वागत किया।

कार्यक्रम में बीडीओ नगरोटा बशीर खान, बीडीसी अध्यक्ष अंजना, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, सुपरीटेंडेंट रवि कुमार, विभिन्न पंचायत प्रधान, सचिव, लाभार्थी परिवारों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन