नशे की रोकथाम के लिए एकजुटता से कार्य करने की आवश्यकता - अनुपम कश्यप

 नशे की रोकथाम के लिए एकजुटता से कार्य करने की आवश्यकता - अनुपम कश्यप 

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनकॉर्ड) की बैठक का आयोजन


उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनकॉर्ड) की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला में बढ़ते नशे के चलन पर रोक लगाने के उद्देश्य से सभी विभागीय अधिकारी एवं हितधारक आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें। बैठक में ड्रग-तस्करी से संबंधित मुद्दों और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि जिला में नशे की रोकथाम के लिए सभी को एकजुटता से कार्य करने की आवश्यकता है तथा लोगों के बीच इस सन्दर्भ में जागरूकता लाना भी अत्यंत आवश्यक है ताकि बढ़ते नशे के चलन पर काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर महिला मंडल एवं युवक मंडलों को भी नशा मुक्त अभियान में शामिल किया जाएगा। नशे के खिलाफ बेहतर कार्य करने तथा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की सुचना देने वाले युवक मंडलों एवं महिला मंडलों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि अक्टूबर माह में शिमला के किसी एक महाविद्यालय में बड़े स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी स्टेकहोल्डर को बुलाया जाएगा। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने जिला शिमला में पुलिस विभाग द्वारा नशे के खिलाफ किये जा रहे कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में ही जिला में नशे के कारोबार से जुड़े लगभग 400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी शिमला (ग्रामीण) कविता ठाकुर, उपमंडलाधिकारी शिमला (शहरी) भानु गुप्ता, डीएसपी अमित ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच