राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

 राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल


   800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान

   सीपीएस सुंदर ठाकुर ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, विजेताओं को नवाजा

   धर्मशाला 25वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद एवं डयूटी प्रतियोगिता में मार्च पास्ट में धर्मशाला पहले स्थान पर रहा, चंबा दूसरे तथा कुल्लू तीसरे स्थान पर रहा इसी तरह से आठ सौ मीटर की दौड़ में पुरूष वर्ग में मंडी के कुलविंदर ने पहला, सोलन के जसवीर ने दूसरा, धर्मशाला के रिशव ने तीसरा तथा चंबा के मनीष कुमार ने चौथा स्थान प्राप्त किया इसी तरह की महिला वर्ग की आठ सौ मीटर की दौड़ में नाहन की मनीषा ठाकुर ने पहला, चंबा की दीपिका ने दूसरा, शिमला की अर्चना ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    इससे पहले राज्य वन खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य संसदीय सचिव सुंदर लाल ठाकुर ने विधिवत शुभारंभ करते हुए कहा कि वन विभाग के फील्ड अधिकारियों को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है इसलिए प्रत्येक वन अधिकारी और कर्मचारी का शारीरिक तौर पर तंदरूस्त होना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि फ्रंट लाइन स्टाफ का मनोबल बनाए रखने तथा उनकी सहायता हेतु 2061 वन बीटों में वन मित्रों की भर्ती की जा रही है इससे युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

  मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि हिमाचल को हरित राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना आरंभ की गई है। जिसका उददेश्य राज्य की बंजर चोटियों व पहाड़ियों को पौधारोपण से हरा भरा बनाना है। उन्होंने कहा कि वनों में साठ प्रतिशत फलदार पौधे लगाने के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं इसके साथ ही टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए चिह्न्ति स्थानों पर इको टूरिज्म साइट्स विकसित की जा रही हैं। मुख्यातिथि ने वन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

  इससे पहले पीसीसीएफ डा पवनेंद्र कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए 25 वीं राज्य वन खेलकूद प्रतियोगिता में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में 13 वन वृतों के 800 वन कर्मचारी प्रतिभागी के रूप में विभिन्न खेलों में भाग लेने के एकत्रित हुए हैं इस बार खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के विभिन्न इवेंट शामिल किए गए हैं।

 इस अवसर पर नोडल आफिसर स्पोर्ट्स के थिरूमल तथा मुख्य वन अरण्यपाल ई विक्रम ने भी सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा डीएफओ हेडर्क्वाटर राहुल शर्मा ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

  महाविद्यालय धर्मशाला की छात्राओं ने झमाकड़ा तथा टिप्पा के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां देकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्यातिथि सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने मार्च पास्ट तथा आठ सौ मीटर के विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया।

  इस अवसर पर ज्वाइंट सेक्रेटरी वन विभाग प्रवीण टॉक, महापौर नीनू शर्मा, पूर्व में महापौर रहे देवेंद्र जग्गी, पार्षद अनुराग, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष भजन चौधरी सहित वन विभाग के विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

महाजन बिना किसी के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज

UPSC टॉपर रजत शर्मा को गृह पंचायत ने किया सम्मानित