हिमाचल के कई क्षेत्रों में आज से बारिश का येलो अलर्ट

शिमला : हिमाचल प्रदेश में सितंबर की गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजधानी शिमला, मनाली, धर्मशाला सहित सात शहरों में बीते वर्षों के मुकाबले अधिकतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मैदानों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी चढ़ते पारे से पसीने छूट रहे हैं।



शिमला में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30 सितंबर 1994 को 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह मनाली में 23 सितंबर को 27.7 डिग्री सेल्सियस का दूसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पिछले 10 वर्षों में 14 सितंबर 2023 को 28.4 डिग्री सेल्सियस का उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। हालांकि मनाली में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 8 सितंबर 1987 को 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं भुंतर में 24 सितंबर को अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस 1 सितंबर को दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शिमला में 23 और 24 सितंबर को दोनों दिन 28.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पिछले 10 वर्षों में 20 सितंबर 2024 को 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो दूसरा सबसे अधिक तापमान है।

25 से 27 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। कई स्थानों पर 29 सितंबर तक मौसम खराब बना रह सकता है। 30 सितंबर से सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। अक्तूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश से मानसून के विदा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले तीन-चार दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले 2-3 दिनों के दौरान वर्षा की गतिविधि में वृद्धि के कारण राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद दो दिनों तक कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

कांगड़ा में 23 और 24 सितंबर को अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान 12 सितंबर को 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, ऊना में 24 सितंबर 2024 और 21 सितंबर 2020 को अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धर्मशाला में पिछले 10 वर्षों में 24 सितंबर को 32.0 डिग्री सेल्सियस का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 20 और 21 सितंबर को यहां 31.1 डिग्री सेल्सियस का दूसरा उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि धर्मशाला में अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30 सितंबर 1988 को 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुंदरनगर में 23 सितंबर को अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 24 सितंबर को दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को उपमंडल बंगाणा के कई क्षेत्र में दोपहर एक बजे के बाद लगातार तेज बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। शिमला में भी बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे गर्मी कुछ राहत मिली। हालांकि प्रदेश में मौसम में उमस बढ़ गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल