गग्गल क्षेत्र में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

गग्गल क्षेत्र में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच 

गग्गल, गग्गल थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय विवाहित महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों द्वारा समय रहते अस्पताल पहुंचाने के बावजूद महिला की जान नहीं बच सकी। यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है।

थाना प्रभारी उधम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे तुरंत डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई

पुलिस ने बताया कि मृतका की शादी को लगभग 5 वर्ष हो चुके हैं। हालांकि, अभी तक परिजनों ने महिला की मौत पर किसी तरह की आशंका या आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर