पांवटा साहिब में सड़क हादसा : बोलेरो की टक्कर से मासूम की मौत, परिवार पर टूटा ग़म का पहाड़

पांवटा साहिब में सड़क हादसा : बोलेरो की टक्कर से मासूम की मौत, परिवार पर टूटा ग़म का पहाड़ 


पांवटा साहिब – पांवटा साहिब थाना क्षेत्र के बांगरन चौक के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की जान चली गई। इस दुर्घटना में 5 वर्षीय दिव्यांशु पुत्र रामचंद्र की मौत हो गई। मूल रूप से राजस्थान से संबंध रखने वाला यह परिवार पिछले करीब 13 वर्षों से बांगरन में रह रहा है, जहां दिव्यांशु के पिता दुकान चलाते हैं। मासूम की असमय मौत से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब दिव्यांशु अपने पिता की दुकान के सामने सड़क पार कर रहा था। अचानक सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बोलेरो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। साथ ही, वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि हादसे की गहन जांच की जा रही है।

उधर, प्रशासन ने शोकग्रस्त परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की है। इस हादसे ने न केवल दिव्यांशु के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि क्षेत्र के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर