कांगड़ा जिले में 512 पेयजल योजनाएं प्रभावित, धर्मशाला की गजेयू खड्ड योजना बुरी तरह क्षतिग्रस्त

 कांगड़ा जिले में 512 पेयजल योजनाएं प्रभावित, धर्मशाला की गजेयू खड्ड योजना बुरी तरह क्षतिग्रस्त


धर्मशाला

भारी बारिश और भूस्खलन से कांगड़ा जिले में पेयजल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। जिला में कुल 512 पेयजल योजनाएं बाधित हुईं, जिनमें से 480 योजनाओं को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। शेष योजनाओं पर भी विभागीय टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।


सबसे अधिक प्रभावित धर्मशाला शहर की मुख्य गजेयू खड्ड पेयजल योजना है। भूस्खलन की चपेट में आने से लगभग दो किलोमीटर लंबी पाइपलाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण शहर की बड़ी आबादी को पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।


वैकल्पिक स्रोत भी बाधित


फिलहाल नगरवासियों को भटेहड़ स्रोत से जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन लगातार बारिश और भूस्खलन से यह स्रोत भी बार-बार बाधित हो रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण बहाली कार्य करना बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।


एक दिन छोड़कर मिलेगी पानी की सप्लाई


स्थिति को देखते हुए विभाग ने फिलहाल धर्मशाला शहर में एक दिन छोड़कर पानी छोड़ने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम में सुधार होने पर बहाली कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द नियमित जलापूर्ति संभव हो सके।


प्रशासन की अपील


प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे पानी का उपयोग सोच-समझकर करें और बेवजह बर्बादी न होने दें। साथ ही विभागीय टीमें मौके पर डटी हुई हैं और लगातार बहाली कार्य में जुटी हुई हैं।


स्थानीय लोगों ने पानी की किल्लत को लेकर चिंता जताई है, लेकिन साथ ही उम्मीद भी जताई है कि विभाग जल्द ही स्थिति पर काबू पा लेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित