उझी घाटी में भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री का मनाली दौरा रद्द

 उझी घाटी में भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री का मनाली दौरा रद्द


मनाली : ओम बौद्ध /

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रस्तावित मनाली दौरा रविवार को भारी बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। सुबह से ही उझी घाटी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश जारी रहने से मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया हुआ था। खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, जिस कारण उनका मनाली पहुंचना संभव नहीं हो पाया।


बाढ़ग्रस्त इलाकों का था दौरा


मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम मनाली और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने का था। साथ ही वे प्रभावित परिवारों से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं सुनने वाले थे। लेकिन मौसम की बाधा के चलते यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।


विधायक ने दी जानकारी


स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गोड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री का दौरा जैसे ही मौसम साफ होगा, तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और प्रशासन के साथ राहत व पुनर्वास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से फसलों, बागवानों और अवसंरचना को भारी नुकसान हुआ है और इसका आकलन भी प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।


यातायात और आपूर्ति की स्थिति


भुवनेश्वर गोड़ ने बताया कि मनाली–कुल्लू बाम तट मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर भी मरम्मत और बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बाम तट मार्ग खुलने से अब किसानों और बागवानों को अपनी सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, सब्जियां और गैस की आपूर्ति भी सुचारू रूप से शुरू हो सकेगी।


लोगों में चिंता


हालांकि, आज सुबह से ही फिर से शुरू हुई तेज बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पहाड़ी ढलानों पर भूस्खलन की आशंका और नदी-नालों के उफान से लोग दहशत में हैं। स्थानीय निवासी प्रशासन से लगातार राहत और सुरक्षा उपायों को तेज करने की मांग कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान