भारी बारिश और लापरवाही का शिकार शाहपुर-हरनेरा-लपियाना सड़क मार्ग

 भारी बारिश और लापरवाही का शिकार शाहपुर-हरनेरा-लपियाना सड़क मार्ग

भूस्खलन से टूटा हिस्सा, मार्ग पूरी तरह बंद – वैकल्पिक रास्ते से हो रही आवाजाही


शाहपुर : जनक पटियाल /

शाहपुर क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे बड़ा खामियाजा शाहपुर-हरनेरा-लपियाना सड़क मार्ग को भुगतना पड़ा, जहां घरानी चौक और बेलना चौक के बीच भूस्खलन से सड़क का बड़ा हिस्सा पूरी तरह टूट गया है। अब यह मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।


दो साल से अटका पड़ा था मामला


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। करीब दो वर्ष पहले भी इसी स्थान पर भारी भूस्खलन के चलते सड़क का बड़ा हिस्सा खड्ड में समा गया था। उस समय से ही यहां दरारें बनी हुई थीं, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने न तो कोई स्थायी समाधान किया और न ही मरम्मत कार्य शुरू करवाया।

परिणामस्वरूप जो हिस्सा बचा था, वह भी इस साल की मूसलधार बारिश में पूरी तरह ध्वस्त हो गया और सड़क बंद हो गई।


विभाग पर लापरवाही के आरोप


ग्रामीणों ने विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते मेंटिनेंस की जाती तो आज यह स्थिति पैदा न होती। लोगों का कहना है कि विभाग की अनदेखी के कारण अब न केवल सड़क बंद हुई है, बल्कि क्षेत्र के हजारों लोग आवागमन की दिक्कतों से जूझ रहे हैं।


वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करें


सड़क बंद होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने वाहन चालकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल हरनेरा-घरानी चौक-छरोली-मनेई मार्ग से होकर यात्रा करें। यही एकमात्र सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है।


विभाग का आश्वासन


लोक निर्माण विभाग मंडल शाहपुर के अधिशाषी अभियंता अंकज सूद ने कहा कि विभाग हालात पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि जैसे ही मौसम में सुधार होगा, सड़क की मरम्मत व बहाली का कार्य शुरू किया जाएगा। तब तक लोगों से अपील है कि वे सावधानी बरतें और केवल वैकल्पिक सुरक्षित मार्ग का ही उपयोग करें।


लोगों की मांग


ग्रामीणों ने मांग की है कि इस सड़क की सिर्फ अस्थायी मरम्मत नहीं, बल्कि स्थायी समाधान किया जाए ताकि हर साल बारिश में क्षेत्रवासियों को यह परेशानी न झेलनी पड़े। साथ ही विभाग से आग्रह किया कि बारिश खत्म होने के तुरंत बाद बहाली 

कार्य को प्राथमिकता दी जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित