संदेश

चंबा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता सीमा कुमारी ने किया जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

चित्र
  एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता सीमा कुमारी ने किया जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में जिला स्तरीय गर्ल्स एंड बॉयज अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जापान में आयोजित 20वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली चंबा की धाविका सीमा कुमारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उनकी माता केसरी देवी और भाई राजकुमार भी मौजूद रहे। समारोह में पहुंचने पर सीमा कुमारी का मिलेनियम गेट के समीप फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। खेल प्रेमियों, विद्यार्थियों और आयोजकों ने उनकी उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सीमा कुमारी ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को और आकर्षक बना दिया। जिला स्तरीय इस प्रतियो...

एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता सीमा का चंबा में भव्य स्वागत, निजी स्कूल ने किया सम्मानित

चित्र
एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता सीमा का चंबा में भव्य स्वागत, निजी स्कूल ने किया सम्मानित (चंबा जितेन्द्र खन्ना) एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय एथलीट सीमा के चंबा पहुंचने पर निजी स्कूल की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई स्कूल के चेयरमैन ने की। कार्यक्रम के दौरान सीमा को फूल-मालाओं, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट कर उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए उनकी सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर चेयरमैन ने कहा कि सीमा ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि से चंबा सहित पूरे हिमाचल प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। अपने संबोधन में सीमा ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास...

चंबा में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 900 से अधिक विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

चित्र
  चंबा में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 900 से अधिक विद्यार्थी ले रहे हिस्सा चंबा : जितेन्द्र खन्ना / उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने शनिवार को ऐतिहासिक चौगान में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली और ध्वजारोहण कर चार दिवसीय प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया। प्रतियोगिता में चंबा जिला के 93 विद्यालयों के 900 से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, शतरंज, वेटलिफ्टिंग, जूडो, कराटे सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, परिश्रम, एकाग्रता और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण गुण विकसित होते हैं। ये गुण विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का मजबूती से सामना करने में मदद करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी परिस्थितियों को सफलता के मार्ग में ...

मेडिकल कॉलेज चंबा में अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन का शुभारंभ

चित्र
  मेडिकल कॉलेज चंबा में अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन का शुभारंभ ऑर्थो सर्जरी में बढ़ेगी सटीकता, मरीजों को चंबा में ही मिलेंगी उन्नत उपचार सुविधाएं चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा के ऑर्थो ऑपरेशन थिएटर में अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन का शुभारंभ किया गया। नई मशीन के शुरू होने से हड्डी एवं जोड़ संबंधी जटिल ऑपरेशनों में चिकित्सकों को अधिक सटीकता के साथ कार्य करने में मदद मिलेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि अस्पताल में लगातार आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में ऑर्थो ऑपरेशन थिएटर में नई सी-आर्म मशीन स्थापित की गई है। इससे मरीजों को उन्नत तकनीक आधारित उपचार का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का उद्देश्य जिला चंबा के लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि सी-आर्म मशीन ऑपरेशन के दौरान शरीर ...

देशभर में बढ़ी कुगती के देसी राजमाह की मांग, इस बार मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता

चित्र
  देशभर में बढ़ी कुगती के देसी राजमाह की मांग, इस बार मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता स्वाद और गुणवत्ता के लिए मशहूर कुगती का राजमाह दिल्ली-पंजाब समेत कई राज्यों तक पहुंचता है चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत जिला चंबा के अंतिम गांव कुगती का देसी राजमाह अपने खास स्वाद और गुणवत्ता के कारण देशभर में पहचान बना चुका है। कुगती के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उगाया जाने वाला यह राजमाह दिल्ली, पंजाब और अन्य राज्यों तक पहुंचता है, जहां इसकी अच्छी मांग रहती है। हालांकि राजमाह की खेती किसानों के लिए आसान नहीं है। बर्फीले और दुर्गम क्षेत्र में बीज बोने से लेकर फसल तैयार होने तक किसानों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कुगती जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खेती का मौसम भी सीमित रहता है। यहां किसान मार्च-अप्रैल में राजमाह की बुवाई करते हैं, जबकि सितंबर-अक्टूबर में फसल तैयार होती है। स्थानीय किसानों के अनुसार इस वर्ष अधिक बारिश के कारण राजमाह की फसल प्रभावित हुई है। लगातार नमी और मौसम में बदलाव के चलते उत्पादन में कमी आने की आशंका है। कई स्थानों पर फसल को नुकसान पह...

हिमगिरी-सियुल मार्ग पर हादसा टला, नाले की ओर लटका रेत से भरा टिप्पर

चित्र
  हिमगिरी-सियुल मार्ग पर हादसा टला, नाले की ओर लटका रेत से भरा टिप्पर चंबा : जितेन्द्र खन्ना / चंबा के हिमगिरी-सियुल मार्ग पर गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब रेत से लदा एक मालवाहक टिप्पर चढ़ाई चढ़ते वक्त अचानक पीछे की ओर खिसकने लगा। देखते ही देखते टिप्पर सड़क के किनारे पहुंच गया और नाले की तरफ झुक गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि टिप्पर के पीछे की ओर खिसकने के बाद उसके नाले में गिरने का खतरा पैदा हो गया था। गनीमत रही कि टिप्पर नाले में गिरने से पहले ही रुक गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए टिप्पर के पिछले पहियों के नीचे बड़े-बड़े पत्थर लगा दिए, ताकि वाहन को और पीछे खिसकने से रोका जा सके। इसी बीच लोगों ने टिप्पर में बैठे चालक को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में चालक के सुरक्षित बचने से लोगों ने राहत की सांस ली। अगर टिप्पर नाले में गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हिस्से में सड़क की खड़ी चढ़ाई और ...

साच पास में सीजन की पहली बर्फबारी, सड़क पर थमी वाहनों की रफ्तार

चित्र
  साच पास में सीजन की पहली बर्फबारी, सड़क पर थमी वाहनों की रफ्तार चंबा : जितेन्द्र खन्ना / चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी में मौसम ने करवट बदल ली है। पांगी के साच पास में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। साच पास पर बर्फबारी के बाद पहाड़ सफेद चादर से ढक गए हैं। हालांकि अभी हिमपात हल्का हुआ है, लेकिन इसका असर सड़क पर साफ दिखाई देने लगा है। सड़क पर बर्फ जमने से कई वाहन और ट्रक रास्ते में फंस गए हैं, जबकि सैलानियों को लेकर जा रही गाड़ियों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साच पास में हुई पहली बर्फबारी ने जहां इलाके की खूबसूरती बढ़ा दी है, वहीं वाहन चालकों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। बर्फ जमते ही सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और कई जगह जाम जैसी स्थिति देखने को मिली। पांगी घाटी का सड़क संपर्क पहले से ही मौसम की परिस्थितियों के प्रति संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में अगर आने वाले दिनों में हिमपात का दौर लगातार जारी रहता है और सड़क पर बर्फ की मोटी परत जमती है, तो पांगी घाटी में आवाजाही प्रभावित हो सकती है। फिलहाल साच पास में हुई हल्की बर्फबारी न...

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीमा का कांस्य पदक, विधायक हंस राज ने दी बधाई

चित्र
  एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीमा का कांस्य पदक, विधायक हंस राज ने दी बधाई चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में हिमाचल प्रदेश की स्टार धाविका और ‘गोल्डन गर्ल’ सीमा ने 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। सीमा की इस शानदार उपलब्धि पर चुराह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक हंस राज ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। विधायक हंस राज ने कहा कि सीमा ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि चंबा जैसे दूरदराज क्षेत्र की बेटी का एशियाई स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर विधायक हंस राज ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विभिन्न सरकारों ने हमेशा चंबा जिले की अनदेखी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमा को मिलने वाली एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को समय पर सम्मान और प्रो...

रथ-रथनी जातर: प्रशासन की अनभिज्ञता से कहीं इतिहास न बन जाए यह ऐतिहासिक परंपरा

चित्र
 रथ-रथनी जातर: प्रशासन की अनभिज्ञता से कहीं इतिहास न बन जाए यह ऐतिहासिक परंपरा चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  चंबा में मनाई जाने वाली पारंपरिक जातरों में रथ-रथनी जातर का विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। यह जातर प्रतिवर्ष भाद्रपद माह की पूर्णिमा को चंबा नगर में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। पौराणिक कथा पर आधारित इस यात्रा महोत्सव में भगवान शिव को भस्मासुर से बचाने और उसके अंत की कथा का प्रभावशाली मंचन किया जाता है। यह आयोजन पहाड़ी जनपद की विशिष्ट धार्मिक एवं लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार वृक नामक असुर ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को प्रसन्न किया और ऐसा वरदान प्राप्त किया कि वह जिसके सिर पर हाथ रखेगा, वह भस्म हो जाएगा। वरदान प्राप्त करने के बाद वह मदांध हो गया और पार्वती को पाने की इच्छा से भगवान शिव के पीछे पड़ गया। शिव वहां से निकलकर भगवान विष्णु के पास पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया और भस्मासुर को अपने साथ नृत्य करने के लिए प्रेरित किया। मोहिनी के...

दो दिवसीय चंबा दौरे पर पहुंचे मंत्री जगत सिंह नेगी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

चित्र
दो दिवसीय चंबा दौरे पर पहुंचे मंत्री जगत सिंह नेगी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत चंबा : जितेन्द्र खन्ना / चंबा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी का सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ मंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान चंबा सदर विधायक नीरज नय्यर समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल और जिला पुलिस अधीक्षक ने भी मंत्री की अगवानी की। चंबा पहुंचने के बाद मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रशासनिक अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मंत्री जिले में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे पत्रकारों से बातचीत में जगत सिंह नेगी ने कहा कि समीक्षा बैठकों में पटवारी स्तर से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े मामलों और उनकी समस्याओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी हासिल करन...

लक्ष्मीनाथ मंदिर के शहनाई और नगाड़ा वादकों के मानदेय का मुद्दा उठा

चित्र
  लक्ष्मीनाथ मंदिर के शहनाई और नगाड़ा वादकों के मानदेय का मुद्दा उठा डॉ. राजेश सहगल ने प्रशासन से पारंपरिक कलाकारों के मानदेय में वृद्धि की मांग की चंबा : जितेन्द्र खन्ना / चंबा। लक्ष्मीनाथ मंदिर में आरती और पूजा के दौरान शहनाई एवं नगाड़ा वादन की सदियों पुरानी परंपरा को बनाए रखने वाले पारंपरिक कलाकारों की आर्थिक स्थिति का मुद्दा सामने आया है। पुरातत्वविद एवं स्थानीय निवासी डॉ. राजेश सहगल ने जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन से इन कलाकारों के मानदेय पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है। डॉ. सहगल के अनुसार लक्ष्मीनाथ मंदिर में शहनाई और नगाड़ा वादन केवल संगीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मंदिर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उनके अनुसार रियासत काल से ही विभिन्न आरतियों और पूजा के अवसरों पर इन वाद्य यंत्रों के वादन की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर में मंगल आरती, श्रृंगार आरती, भोग आरती, संध्या आरती और शयन आरती के दौरान शहनाई तथा नगाड़े का वादन किया जाता है। भारतीय मंदिर परंपरा में अलग-अलग समय और अवसरों के अनुरूप संगीत एवं वाद्य वादन ...

सड़क हादसे में घायलों के इलाज को लेकर राहत, PM-RAHAT के तहत ₹1.50 लाख तक कैशलेस उपचार

चित्र
  सड़क हादसे में घायलों के इलाज को लेकर राहत, PM-RAHAT के तहत ₹1.50 लाख तक कैशलेस उपचार चंबा : जितेन्द्र खन्ना / वीडियो शॉट्स: सड़क हादसे में घायल मरीज, अस्पताल में उपचार, डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के शॉट्स। सड़क हादसा... घायल जिंदगी... और इलाज के खर्च की चिंता। लेकिन अब सड़क दुर्घटना के पात्र पीड़ितों के लिए राहत की खबर है। PM-RAHAT योजना के तहत पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। यानी हादसे के बाद शुरुआती इलाज के लिए परिजनों को तुरंत पैसे जुटाने की चिंता से राहत मिल सकती है। चंबा मेडिकल कॉलेज में भी इस योजना और इसकी व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। चंबा मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती समय घायल की जिंदगी बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में इलाज में आर्थिक कारणों से देरी न हो, इसी उद्देश्य से PM-RAHAT योजना के तहत पात्र पीड़ितों को ₹1.50 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकती है। यह सुविधा दुर्घटना की तारीख से अधिकतम 7 दिनों तक और यो...

चंबा-किलाड़ सड़क को राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक परियोजना का दर्जा, पांगी में खुशी

चित्र
  चंबा-किलाड़ सड़क को राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक परियोजना का दर्जा, पांगी में खुशी चंबा : जितेन्द्र खन्ना / पांगी। पांगी घाटी के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने चंबा-किलाड़ सड़क को राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक सड़क परियोजना घोषित किया है। इस फैसले का पांगी क्षेत्र में स्वागत किया जा रहा है। पंगवाल एकता मंच, पांगी एवं पांगी कल्याण मंच ने केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रालयों का आभार जताया है। पंगवाल एकता मंच के सह-अध्यक्ष भगत बढ़ोतरा ने प्रेस वार्ता में बताया कि रक्षा मंत्रालय ने कार्यालय ज्ञापन के माध्यम से चंबा-किलाड़ सड़क को राष्ट्रीय महत्व की सामरिक परियोजना घोषित किया है। इस सड़क को प्राथमिकता श्रेणी में शामिल किए जाने से इसके निर्माण और विस्तार कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय की ओर से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) को इस परियोजना के लिए Strategic Road Head Fund के तहत वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की मंजूरी भी दी गई है। इससे लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को नई दिशा...

एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन ने समस्याओं पर मंथन के बीच सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

चित्र
  चम्बा : एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन ने समस्याओं पर मंथन के बीच सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित चंबा : जितेन्द्र खन्ना / जिला मुख्यालय चम्बा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न हुई, जिसमें जिले के सुदूर क्षेत्रों से पहुंचे सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। इस महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों से जुड़े विभिन्न वित्तीय और प्रशासनिक मसलों पर गहराई से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने मंच से दो टूक शब्दों में आश्वस्त किया कि पेंशनरों के हितों की रक्षा और उनकी वर्तमान व आगामी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर स्तर पर पुरजोर प्रयास जारी रखेगा। सार्थक विमर्श के साथ-साथ इस सभा में मानवीय और सामाजिक सरोकारों की भी अनुपम मिसाल देखने को मिली। संगठन ने इस माह जन्मदिन मनाने वाले वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके अलावा नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में दिन-रात जुटे स्थानीय सफाई कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिसका फैसला पिछली बैठक मे...

राजकीय महाविद्यालय चम्बा के शिक्षा विभाग ने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया ।

चित्र
  राजकीय महाविद्यालय चम्बा के शिक्षा विभाग ने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया । चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  कार्यक्रम में महाविद्यालय की उप-प्रधानाचार्य प्रो. सपना बक्शी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. परनीता कुमारी गुरूदल के मार्गदर्शन में किया गया। अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 सितम्बर को मनाया जाता है। यह दिवस विश्वभर में शांति, अहिंसा, सह-अस्तित्व, आपसी सम्मान और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में इस दिवस की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। शांति केवल युद्ध एवं हिंसा की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि समाज में समानता, संवाद, सहिष्णुता, सहयोग और एक-दूसरे के अधिकारों के सम्मान की भावना को मजबूत करना भी है। युवाओं में इन मूल्यों का विकास शांतिपूर्ण एवं समावेशी समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता, नारा ...

मणिमहेश यात्रा-2026 की सफलता पर एएसपी दिनेश शर्मा ने जताया आभार, सहयोग के लिए जिलावासियों व मीडिया का किया धन्यवाद

चित्र
  मणिमहेश यात्रा-2026 की सफलता पर एएसपी दिनेश शर्मा ने जताया आभार, सहयोग के लिए जिलावासियों व मीडिया का किया धन्यवाद चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  श्री मणिमहेश यात्रा–2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं मेला पुलिस अधिकारी दिनेश शर्मा ने जिला चंबा की जनता, जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा मीडिया बंधुओं का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, परिवहन, संचार व्यवस्था तथा मौसम संबंधी महत्वपूर्ण एडवाइजरी और दिशा-निर्देशों को श्रद्धालुओं तक पहुंचाने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एएसपी दिनेश शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात आपसी समन्वय, सेवाभाव और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। इसके चलते कठिन एवं दुर्गम परिस्थितियों वाली मणिमहेश यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने में मदद मिली। उन्होंने जिला चंबा के दुकानदारों, होटल व्यवसायियों, टै...

मणिमहेश यात्रा के दौरान विभिन्न मेडिकल कैंपों में 9,886 श्रद्धालुओं को मिली स्वास्थ्य सुविधा

चित्र
  मणिमहेश यात्रा के दौरान विभिन्न मेडिकल कैंपों में 9,886 श्रद्धालुओं को मिली स्वास्थ्य सुविधा चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  मणिमहेश यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा मार्ग के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर मेडिकल चेकअप कैंप स्थापित किए गए हैं। बीएमओ भरमौर डॉ. दीपेश बराल ने बताया कि 25 अगस्त से 19 सितंबर 2026 की सुबह 9 बजे तक विभिन्न मेडिकल कैंपों के माध्यम से कुल 9,886 श्रद्धालुओं एवं अन्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान डल झील मेडिकल कैंप में 2,841, गौरीकुंड मेडिकल कैंप में 3,079, सुंदरासी मेडिकल कैंप में 1,259, धन्छो मेडिकल कैंप में 910, हड़सर मेडिकल कैंप में 1,124 तथा भरमाणी मेडिकल कैंप में 673 श्रद्धालुओं एवं अन्य लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा मार्ग पर तैनात मेडिकल टीमों द्वारा श्रद्धालुओं को आवश्यक उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यात्रा के दौरान किसी...

चंबा मेडिकल कॉलेज में इलाज और एंबुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल, टांडा ले जाते समय 36 वर्षीय महिला की मौत

चित्र
चंबा मेडिकल कॉलेज में इलाज और एंबुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल, टांडा ले जाते समय 36 वर्षीय महिला की मौत चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  ग्राम पंचायत कुम्हारका के गांव कुम्हारूईं निवासी 36 वर्षीय बबली देवी उर्फ बॉबी की घास काटते समय ढलान से गिरने के बाद मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार में देरी और रेफर किए जाने के बाद करीब दो घंटे तक एंबुलेंस उपलब्ध न होने के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार बबली देवी शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घास काटने गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह ढलान से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के करीब आधे घंटे बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में प्राथमिक उपचार में काफी समय लग गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। आरोप है कि रेफर किए जाने के बाद भी एंबुलेंस उपलब्ध होने में करीब दो घंटे का समय लग गया। परिजनों के अनुसार एंबुलेंस के लिए संपर्क करने पर कभी टायर तो कभी तेल की समस्या का हवाला दिया गया।...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: