शिवनगर महाविद्यालय में महिला दिवस का आयोजन

 शिवनगर महाविद्यालय में महिला दिवस का आयोजन


राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में दिनांक 6 मार्च 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रेड रिबन क्लब और महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के सहयोग से महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट व्याख्यान और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। एन. एस. एस. के संयोजक डॉ. योगेश पाण्डेय और रेड रिबन क्लब की संयोजक डॉ. नीतिका शर्मा ने कार्यक्रम में अभी का स्वागत किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए महिलाओं के चहुमुखी विकास पर जोर देते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मविश्वास को स्त्रियों के सपनों के लिए जरूरी बताया और साथ मिलकर समाज को प्रगति पर ले जाने की बात कही। डॉ. नीतिका शर्मा ने भी महिला दिवस का इतिहास बताते हुए सुन्दर गीत प्रस्तुत किया। डॉ. उज्ज्वल सिंह और डॉ योगेश पाण्डेय ने कविता और प्रो. ओंकार ने इतिहास के झरोखे से स्त्रियों के योगदान को रेखांकित किया। विद्यार्थियों में पलक और कृषिका ने काव्यपाठ और पायल ने गीत प्रस्तुत किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रो. राजेश कुमार, प्रो. शिखा धरवाल, प्रो. विवेकानंद शर्मा उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग