बल्ह की तरक्की के लिए हर स्तर पर उठाऊंगा आवाज : इंद्र सिंह गांधी

 बल्ह की तरक्की के लिए हर स्तर पर उठाऊंगा आवाज : इंद्र सिंह गांधी

बल्ह के विकास को लेकर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को सौंपा ज्ञापन


बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों व नई पंचायतों के गठन को लेकर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

बल्ह के विकास को लेकर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

नेरचौक : अजय सूर्या /

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को विस्तृत मांग पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बल्ह क्षेत्र लंबे समय से कई बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है और यदि इन कार्यों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो इसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ सकता है।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बताया कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कें, पुल, सिंचाई योजनाएं और सार्वजनिक भवन लंबे समय से अधूरे पड़े हैं। वहीं बरसात के कारण कई सड़कें और कूहलें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। उन्होंने सरकार से इन सभी कार्यों के लिए जल्द बजट उपलब्ध करवाने और निर्माण कार्य तुरंत शुरू करने की मांग उठाई।

उन्होंने बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डे के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की मांग भी की। इसके साथ ही उन्होंने अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी को नेरचौक से सरकाघाट स्थानांतरित न करने और इससे जुड़े भवनों के निर्माण कार्य को तेज करने की बात कही, ताकि नेरचौक क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं मजबूत हो सकें।

विधायक गांधी ने बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और सिंचाई योजनाओं की शीघ्र मरम्मत करवाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कुछ महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों को डी-नोटिफाई किए जाने से स्थानीय लोगों को भारी असुविधा हो रही है। उन्होंने नेरचौक में विद्युत विभाग का मंडलीय कार्यालय, पुलिस थाना रिवालसर, आईटीआई रिवालसर, डडौर में वेटरनरी अस्पताल तथा ग्राम पंचायत स्योहली में वेटरनरी डिस्पेंसरी को पुनः शुरू करने की मांग भी उठाई।

इसके अलावा विधायक ने क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए कई पंचायतों के पुनर्गठन और नई पंचायतों के गठन की आवश्यकता भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों को गति मिल सके।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि बल्ह की जनता के विकास और हितों की रक्षा के लिए वह हर स्तर पर आवाज उठाते रहेंगे और सरकार को भी इन मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल, मंडल अध्यक्ष कुलदीप, सुकन्या, रोहित, सीमा, पवन सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग