नेरचौक में ग्राम केन्द्र की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

 नेरचौक में ग्राम केन्द्र की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर


नेरचौक : अजय सूर्या /

 इंद्र सिंह गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केन्द्र नेरचौक की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम केन्द्र अध्यक्ष गुरदेव सिंह की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस बैठक में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह, ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना देखने को मिली।

बैठक के दौरान संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इसके साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने तथा बल्ह क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।

इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही सबसे बड़ी ताकत है और जनता के विश्वास के साथ ही क्षेत्र के विकास को गति दी जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता की सेवा करने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग