नशे का खात्मा और खेलों को प्राथमिकता सरकार का लक्ष्य - यादविंद्र गोमा

 नशे का खात्मा और खेलों को प्राथमिकता सरकार का लक्ष्य - यादविंद्र गोमा

22वीं अखिल भारतीय डॉ. यशवंत सिंह परमार वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का पंचरुखी में आरंभ


मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

पंचरुखी

पंचरुखी में आयोजित 22वीं अखिल भारतीय डॉ. यशवंत सिंह परमार वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज आयुष युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, खेल अधिकारियों एवं स्थानीय जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यादविंद्र गोमा ने कहा कि नशे का खात्मा और खेलों को प्राथमिकता सरकार का लक्ष्य है। 


उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चिट्टे जैसे नशे से बचाने के लिए युवाओं को खेलों के प्रति पोत्साहित करें। विभाग की ओर से खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान किया जाएगा और इस संबंध में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। खेल विभाग द्वारा प्रदेश भर में खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण, ग्रामीण स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


उन्होंने सभी 8 टीमों के राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए तीन दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की।


इस अवसर पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कांगड़ा रविशंकर द्वारा मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। खेल विभाग की ओर से उन्हें विशेष स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 


यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आई 8 टीमें भाग ले रही हैं तथा कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।


कार्यक्रम में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी शिमला, कांगड़ा, कुल्लू-मंडी, बिलासपुर से क्रमश: राकेश धौटा, रवि शंकर, कविता ठाकुर, उत्तम डाढ, अंतर्राष्ट्रीय कोच सतीश शर्मा एवं रविंद्रा बांश्टू, राजकीय आईटीआई सल्याणा के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, स्थानीय कांग्रेस नेता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 


आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने का संकल्प दोहराया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग