पूर्व पार्षद जगपाल सिंह जग्गू के निधन पर लव का बैसाखी दंगल रद्द
पूर्व पार्षद जगपाल सिंह जग्गू के निधन पर लव का बैसाखी दंगल रद्द
नगर परिषद जवाली के वार्ड नंबर 4 के पूर्व पार्षद जगपाल सिंह जग्गू के आकस्मिक निधन पर बेसाखी दंगल रद्द करते है - डॉ राजेंद्र सिंह लब बेसाखी मेला कमेटी संयोजक
जवाली
नगर परिषद जवाली के वार्ड नंबर 4 के पूर्व पार्षद जगपाल सिंह जग्गू के कुछ समय से बीमार चलने पर मंगलबार को निधन हो गया | जिसका समाचार सुनते ही पूरेलब क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ आई | लब व्यापार मंडल की कमेटी ने बहुत ही गहरा दुख प्रकट किया| लव व्यापार मंडल के अध्यक्ष तथा लब बेसाखी मेला कमेटी के संयोजक डॉ राजेंद्र सिंह ने बताया कि नगर परिषद जवाली के वार्ड नंबर 4 के पूर्व पार्षद तथा व्यापार मंडल लब के उपाध्यक्ष के अकस्माक निधन पर पूरे लब व्यापार मंडल को गहरा आगत पहुंचा है जिसके चलते मेला कमेटी के संयोजक डॉ राजेंद्र सिंह तथा सभी सदस्यों ने लब बैसाखी दंगल को रद्द कर दिया गया है उन्होंने बताया कि पूर्व पार्षद जगपाल सिंह जग्गू एक बहुत ही मृद्ध भाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे | जिनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता उनके अकस्माक निधन पर पूरे लब व्यापार मंडल को गहरा आघात लगा है तथा पूरे लब क्षेत्र में आज शोक है |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें