रीना शर्मा बोलीं—सरकाघाट की घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

 रीना शर्मा बोलीं—सरकाघाट की घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल


शिमला : गायत्री गर्ग /

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना शर्मा ने सरकाघाट के गोपालपुर में 19 वर्षीय छात्रा सिया गुलेरिया की दिनदहाड़े हत्या की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कड़ी निंदा की है।

रीना शर्मा ने कहा कि यह घटना प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का गंभीर उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिनदहाड़े एक छात्रा की हत्या हुई है, वह बेहद चिंताजनक है और आम लोगों में भय का माहौल पैदा करता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशा माफिया पर ढीला रवैया अपनाया जा रहा है, जिसके कारण ऐसे अपराध बढ़ रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी में आरोपी के नशे में होने की बात सामने आना इस समस्या की गंभीरता को दर्शाता है।

रीना शर्मा ने कहा कि बेरोजगारी और युवाओं में बढ़ती निराशा भी समाज में अपराध को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर महिलाओं के सशक्तिकरण की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर ऐसी घटनाएं प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।

उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर