पालमपुर/पंचरुखी से उभरी नन्ही प्रतिभा आशवी धीमान को यूनाइटेड किंगडम से मिला बड़ा सम्मान

 पालमपुर/पंचरुखी से उभरी नन्ही प्रतिभा आशवी धीमान को यूनाइटेड किंगडम से मिला बड़ा सम्मान


हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल के अंतर्गत पंचरुखी क्षेत्र की होनहार बाल कलाकार आशवी धीमान ने एक बार फिर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। आशवी को यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित संस्था *लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स* की ओर से “सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिसिएशन” प्रदान किया गया है।

यह सम्मान आशवी को एक नन्ही टीवी कलाकार, मॉडल और हिमाचली संस्कृति की प्रचारक के रूप में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। खास बात यह है कि इस सम्मान के साथ ही आशवी का नाम *लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स* में भी दर्ज हो गया है, जो उनके लिए बेहद गर्व का पल है।

कम उम्र में ही बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुकी आशवी धीमान अब तक कुल 170 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों में इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है। सभी ने आश्वी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है। आश्वी की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर लगन और मेहनत सच्ची हो, तो छोटी उम्र भी बड़े सपनों को साकार करने से नहीं रोक सकती।

आशवी धीमान की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर