हनुमंता इंस्टीट्यूट का शुभारंभ: युवाओं को मिलेगी नई तकनीकी दिशा

 हनुमंता इंस्टीट्यूट का शुभारंभ: युवाओं को मिलेगी नई तकनीकी दिशा


मंडी : अजय सूर्या /

 अपर समखेतर स्थित हनुमंता इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़ का शुभारंभ समाजसेवी अनुपमा सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने उन्हें शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

संस्थान के आरंभ के साथ ही युवाओं के लिए डिजिटल मार्केटिंग, वेब डेवलपमेंट, वीएफएक्स और वीडियो एडिटिंग जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इन कोर्सों के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

अपने संबोधन में अनुपमा सिंह ने स्वावलंबी भारत की अवधारणा पर जोर देते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है और सही मार्गदर्शन से युवा अपने भविष्य को सशक्त बना सकते हैं।

संस्थान के निदेशक सचिन शर्मा ने बताया कि हनुमंता इंस्टीट्यूट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान क्षेत्र के युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर