पुलिस जिला नूरपुर की बड़ी कार्रवाई 1किलो 256 ग्राम चरस और 1 लाख नकद के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस जिला नूरपुर की बड़ी कार्रवाई 1किलो 256 ग्राम चरस और 1 लाख नकद के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस जिला नूरपुर की बड़ी कार्रवाई 1किलो 256 ग्राम चरस और 1 लाख नकद के साथ शिमला का एक व्यक्ति गिरफ्तार मनाली क्षेत्र में चलाता है ढाबा
नूरपुर से विनय महाजन
नूरपुर प्रदेश में सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं नशामुक्त हिमाचल अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर को बीती रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस चौकी कंडवाल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार से भारी मात्रा में चरस और नकद राशि बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर द्वारा एक प्रेस नोट में दी गई हैl वर्मा ने बताया कि जिला पुलिस नूरपुर के थाना नूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत कंडवाल पुलिस चौकी की टीम ने बीती रात पुलिस चौकी कंडवाल की टीम एन एच -154 मंडी-पठानकोट मार्ग पर यातायात चेकिंग के लिए तैनात थी। इसी दौरान जसूर की तरफ से आ रही एक काले रंग की क्रेटा कार HP-25C-6008 को जब रुकने का इशारा किया गया, तो चालक ने पुलिस पार्टी को देखकर गाड़ी पीछे मोड़ने का प्रयास किया।संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को घेरा और काबू किया। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में जब गाड़ी की गहनता से तलाशी ली गई, तो डिग्गी में रखे स्पेयर टायर के नीचे छुपाए गए एक बैग से 1 किलो 256 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके अतिरिक्त बैग की जेब से 1,00,000/- रुपये (एक लाख) की भारतीय मुद्रा भी बरामद की गई है।इस मामले मे गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान राज कुमार उम्र 52 वर्ष निवासी तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी कुल्लू-मनाली क्षेत्र में एक ढाबा चलाता है। मामले की छानबीन जा रही है l पुलिस ने मादक पदार्थ, नकद राशि और तस्करी में प्रयुक्त कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में एन डी एन्ड पी एस एक्ट की धारा 20 और 25 के तहत मुकदमा संख्या 95/2026 पंजीकृत कर लिया गया है।पुलिस अब इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चरस की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ पहुँचाया जाना था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें