कोटला में बगलामुखी मंदिर मे जयंती समारोह संपन्न हुआ
कोटला में बगलामुखी मंदिर मे जयंती समारोह संपन्न हुआ
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर कोटला नगर पंचायत में माता बगलामुखी मंदिर में आज बगलामुखी जयंती दिवस मनाया गया l इस जयंती दिवस पर रात बीती रात एक जगराते का आयोजन किया गया और आज सुबह सारे दिन यज्ञ के आयोजन में भारी श्रद्धांलुओं भाग लिया l यह मंदिर पुरातत्व विभाग के किले में स्थित है l इस जयंती दिवस पर इस मंदिर में शीश निभाने श्रदालु अपनी मानते माता के दरबार में मांगते हैं पूरी होने पर अपनी मनोकामनाऐ माता के दरबार में आकर पूरी करते हैं l भारत सरकार का पुरातत्व विभाग इस मंदिर को टूरिज्म के रूप में विकसित कर सकता है जो क्षेत्र वासियों की प्रमुख मांग है लेकिन आज तक किसी भी भारत सरकार व राज्य सरकार ने इस तरफ जनहित मे गौर नहीं किया l ऐसी चर्चाऐ क्षेत्र में चर्चित है l इस समारोह कार्यक्रम का आयोजन मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित किया जाता हैl क्षेत्रवासियों की मांग है कि पुरातत्व विभाग की जो सीढ़ियां हैं उसको विभाग आधुनिक रूप में विकसित करें ताकि माता के भक्तो को सीढ़ियां चढ़ने में कोई समस्या ना आएl

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें