एसडीएम अरुण शर्मा ने जारी की नगर परिषद चुनाव नामांकन प्रक्रिया व दस्तावेजों की सूची
एसडीएम अरुण शर्मा ने जारी की नगर परिषद चुनाव नामांकन प्रक्रिया व दस्तावेजों की सूची
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर उपमंडलीय मजिस्ट्रेट व सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथियां 29 अप्रैल, 30 अप्रैल 2026 एवं 02 मई 2026 निर्धारित की गई हैं, जिनका समय प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक रहेगा। नामांकन पत्रों की जांच 04 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 06 मई 2026 को अपराह्न 03:00 बजे तक निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि नामांकन भरने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित दस्तावेजों के साथ अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेजों में फॉर्म संख्या 20, शपथ पत्र (Annexure–I), फॉर्म 20-A, नगर पंचायत द्वारा जारी एनओसी (फॉर्म-18A), अभ्यर्थी द्वारा घोषणा पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, बोनाफाइड प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, वैध पहचान पत्र, 14 पासपोर्ट साइज फोटो, आपराधिक रिकॉर्ड/संपत्ति/देयताओं से संबंधित शपथ पत्र तथा यदि लागू हो तो नो-ड्यूज प्रमाण पत्र शामिल हैं।इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को सुरक्षा राशि जमा करना अनिवार्य है, जो अनारक्षित सीट के लिए ₹2500/- तथा आरक्षित सीट के लिए ₹1250/- निर्धारित की गई है।
एसडीएम अरुण शर्मा ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर नामांकन दाखिल करना सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें