ज्वाली में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला स्तरीय बैठक आयोजित

 ज्वाली में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला स्तरीय बैठक आयोजित


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर अनुसूचित विभाग कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह ज्वाली में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष जीवन कुमार ने की, जबकि कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रघुबीर भाटिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यातिथि प्रो. चंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही सरकार की नीतियों के सफल क्रियान्वयन का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन सृजन अभियान को जन आंदोलन का रूप दें और समाज के हर वर्ग तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करें।प्रदेशाध्यक्ष जीवन कुमार ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव भी साझा किए और संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए जिम्मेदारियों का निर्धारण भी किया गया, ताकि संगठन सृजन अभियान को जिले में सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा सके।इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक