नूरपुर के बेटे निक्का ने नगर परिषद के चुनाव में अपनी बुद्धिमत्ता के साथ कांग्रेस खेमे में सेध लगाकर अपने विरोधियों को चुनौती दे डाली
नूरपुर के बेटे निक्का ने नगर परिषद के चुनाव में अपनी बुद्धिमत्ता के साथ कांग्रेस खेमे में सेध लगाकर अपने विरोधियों को चुनौती दे डाली
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद नूरपुर वार्ड नं. 08 से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चन्द्रेश्वर गुप्ता एवं उनके सुपुत्र डॉ. चिराग गुप्ता ने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से तंग आकर पार्टी को अलविदा कह दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर विकास की राजनीति पर अपना भरोसा जताया। इस अवसर पर कांगड़ा चम्बा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज के कार्यालय में बीजेपी का पटका पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का के कथित प्रयासों से कांग्रेस परिवार की भाजपा में एंट्री कांग्रेस के में में नगर परिषद चुनाव के लिए खतरे की घंटी बताई जा रही हैl निक्का ने कहा कि नगर परिषद में कांग्रेस के ऐसे परिवार है जो मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में एंट्री लेने को तैयार है l यह पहला अक्षर है जहां कांग्रेस सरकार की कार्य प्रणाली से दुखी होकर और संगठन की अनदेखी के कारण ऐसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा ज्वाइन करनी पड़ रही हैl परिवार के दोनों सदस्य कांग्रेस संगठन के अहम पदों पर रह चुके हैl अपनी रणनीति के मुताबिक सियासी मोहरे विछाकर रणवीर सिंह निक्का ने कांग्रेस पार्टी के गढ़ को चैलेंज कर दिया है l उन्होंने कहा कि स्पष्ट संकेत है यह है कि अब जनता कांग्रेस की खोखली राजनीति को समझ चुकी है और भाजपा के साथ जुड़कर विकास विश्वास और सुशासन की राह पर आगे बढ़ रही है इसका कारण केंद्र सरकार की नीतियों का नीतियों से संबंधित है l इस अवसर पर नूरपुर के बेटे निक्का ने बताया कि कांग्रेस के में से लगाकर उन्होंने नूरपुर की राजनीति में अपने विरोधियों को पटखनी दे डाली है l अब विरोधी क्या रणनीति अपनाते हैं उसका जवाब कांगड़ा चंवा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज के साथ मिलकर भाजपा मंडल नूरपुर पर देगा l उल्लेखनीय है कि नगर परिषद चुनाव किसी भी सियासी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर नहीं हो रहे हैंl इसमें प्रत्याशियों की अपनी-अपनी मर्जी है लेकिन ऐसा पहली बार देखा गया है जहां भाजपा इन चुनावों मे पटका पहनाकर उनका विधिवत रूप से भाजपा में एंट्र करने पर स्वागत कर रही हैl अब यह देखना है कि नगर परिषद के चुनाव में कांगड़ा लोक सभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व रणवीर सिंह का विधायक अपनी लीड को बरकरार रख पाते है कि नही का इसका पता चुनाव परिणाम के बाद चलेगा l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें