24 अप्रैल 2026 शुक्रवार को काथल मे निरंकारी संत समागम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार को काथल मे निरंकारी संत समागम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के अंतर्गत काथल स्थित शाखा K-106 द्वारा आगामी 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक “निरंकारी संत समागम एक रक्तदान शिविर” का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर मानव एकता दिवस के उपलक्ष्य में संत निरंकारी सत्संग भवन काथल में आयोजित होगा।शाखा के मुखी सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि इस बार 150 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके लिए सभी से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया है।उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभानी चाहिए।आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। यह शिविर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर