श्रीमणिमहेश सेवादल गौशाला हार के तूडी वाले शेड में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
श्रीमणिमहेश सेवादल गौशाला हार के तूडी वाले शेड में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार गोशाला के शेड में मवेशियों के लिए 850क्विंटल भूसा रखा गया था। गुरुवार को गौशाला में कार्यरत कर्मियों ने सुबह शेड से धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते जोरों से आग सुलग गई। अग्निशमन विभाग ज्वाली को सूचित किया गया तथा अग्निशमन विभाग की टीम मौका पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। जेसीबी की मदद से तूडी को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक सारा भूसा जलकर राख हो गया। एसडीएम ज्वाली नरेंद्र जरियाल भी मौका पर पहुंचे तथा उन्होंने नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि करीबन दस लाख का नुकसान हुआ है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें