रिवालसर बाजार में तय मानकों पर ही बनेगी सड़क, विरोध के बाद वर्ल्ड बैंक टीम ने दिया आश्वासन

 रिवालसर बाजार में तय मानकों पर ही बनेगी सड़क, विरोध के बाद वर्ल्ड बैंक टीम ने दिया आश्वासन


रिवालसर : अजय सूर्या /

 मंडी-रिवालसर-कलखर टू-लेन सड़क परियोजना के तहत रिवालसर बाजार में सड़क निर्माण को लेकर उठे विवाद के बीच बुधवार को स्थिति उस समय शांत हुई, जब World Bank की टीम ने स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्पष्ट आश्वासन दिया कि सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जाएगा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

दरअसल, वर्ल्ड बैंक की टीम के रिवालसर पहुंचते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और उन्होंने टीम का घेराव करते हुए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ा विरोध जताया। लोगों का कहना था कि बाजार क्षेत्र में सड़क का विस्तार पूरी चौड़ाई, मजबूत गुणवत्ता और तय नियमों के तहत होना चाहिए। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि मानकों की अनदेखी की गई तो वे धरना-प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई, जब एक व्यक्ति ने आत्मदाह तक की चेतावनी दे डाली। हालात की गंभीरता को देखते हुए वर्ल्ड बैंक टीम ने तत्काल बैठक आयोजित की, जिसमें व्यापार मंडल और स्थानीय नागरिकों को भरोसा दिलाया गया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लीपापोती नहीं होगी।

बैठक में वर्ल्ड बैंक टीम के प्रमुख टेप्सा माइकल, बिजीतो मैडम, एचपीआरआईडीसीएल के निदेशक पवन कुमार और मुख्य अभियंता संजय सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


कंपनी पर जल्दबाजी के आरोप


गौरतलब है कि मंडी-रिवालसर-कलखर सड़क परियोजना करीब 28 किलोमीटर लंबी है और इसका कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। परियोजना को विभाग को सौंपने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। हालांकि, रिवालसर बाजार में करीब एक किलोमीटर सड़क का कार्य अब भी अधूरा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कंपनी काम को जल्दबाजी में निपटाकर निकलने की कोशिश में है, जबकि वे चाहते हैं कि सड़क का निर्माण तय मानकों और सही मापदंडों के अनुसार ही किया जाए।

बैठक के बाद फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन लोगों ने साफ कर दिया है कि यदि वादों पर अमल नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,