लेदा पंचायत में नारी सम्मान के समर्थन में प्रदर्शन, सिया हत्याकांड पर न्याय की उठी मांग

 लेदा पंचायत में नारी सम्मान के समर्थन में प्रदर्शन, सिया हत्याकांड पर न्याय की उठी मांग


रिवालसर : अजय सूर्या /

 बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लेदा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने नारी शक्ति वंदन बिल के विरोध में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के नकारात्मक रुख के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर क्षेत्र की बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने एकजुट होकर नारी सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के समर्थन में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि सभी दलों को एकजुट होकर सकारात्मक पहल करनी चाहिए।

इसके साथ ही हाल ही में हुए सिया हत्याकांड को लेकर भी गहरा रोष व्यक्त किया गया। विधायक गांधी ने भाजपा महिला मोर्चा और महिला मंडल की कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीड़िता को शीघ्र व सख्त न्याय दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह हृदयविदारक घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में न्याय की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाना समय की आवश्यकता है।


नारी सम्मान, सुरक्षा और सिया को न्याय दिलाने के लिए हमारा यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। हम हर अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे और समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,