बैहना वार्ड के लोगों ने नगर निगम चुनावों के बहिष्कार का किया ऐलान

 बैहना वार्ड के लोगों ने नगर निगम चुनावों के बहिष्कार का किया ऐलान


नेरचौक : अजय सूर्या /

 नगर निगम मंडी के बैहना वार्ड में स्थानीय लोगों ने निगम चुनावों के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार दोपहर 12 बजे वार्ड में एक आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें 100 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि उनका क्षेत्र पूरी तरह ग्रामीण है और उन्हें नगर निगम में शामिल करना उचित नहीं है। उन्होंने मांग उठाई कि बैहना वार्ड को निगम क्षेत्र से बाहर किया जाए।

बैठक के दौरान लोगों ने कहा कि निगम में शामिल होने के बाद उन्हें मूलभूत सुविधाओं में अपेक्षित सुधार नहीं मिला है, जबकि टैक्स और अन्य बोझ लगातार बढ़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जीवनशैली और जरूरतें ग्रामीण क्षेत्र के अनुसार हैं, ऐसे में नगर निगम के नियम उनके लिए व्यवहारिक नहीं हैं।

स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी, जिससे लोगों में रोष है। वहीं प्रेम सिंह राठौर ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक चुनावों का बहिष्कार जारी रहेगा।

महिला मंडल की सदस्यों ने भी बैठक में अपनी बात रखते हुए कहा कि निगम में शामिल होने के बाद उन्हें किसी तरह का विशेष लाभ नहीं मिला है, जिससे वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।

बैठक की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर अपने विरोध को व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ