साधु -संत समाज के आहबान पर फतेहपुर के गौ रक्षकों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने को की अपील

 साधु -संत समाज के आहबान पर फतेहपुर के गौ रक्षकों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने को की अपील 


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

फतेहपुर के गौ रक्षकों ने सोमवार को नायब तहसीलदार फतेहपुर जगतार सिंह के माध्यम से प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की अपील की.

साथ ही गौ हत्या पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का भी निबेदन किया.

ज्ञापन बारे जानकारी देते हुए गौ रक्षक जितेंद्र पठानिया ने बताया साधु -संत समाज के आहबान पर आज पूरे देश में ज्ञापन सौंप गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने के साथ ही गौ हत्या पर पूर्व प्रतिबंध लगाने को अपील की गईं है.

उन्होने बताया उक्त अभियान के तहत 27 जुलाई को प्रदेश स्तर पर ज्ञापन सौंपा जाएगा.

उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर

 बताया फिर भी अगर गौ हत्या पर प्रतिबंध नहीं लगता गया व गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नहीं किया गया तो साधु -संत समाज आमरण अनशन पर उतरेगा जिनके समर्थन में गौ रक्षक भी आगे बढ़ेगे.

उन्होने प्रदेश सरकार को भी आधे हाथो लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार एक तरफ बिजली मित्र, बन मित्र की नियुक्ति कर रही है तो वहीं दूसरी तरह गौ माता का तरिस्कार कर रही है.

 इस मौक़े पर उपस्थित गौ रक्षकों ने भारत माता की जय व गौ माता की जय का भी उदघोष किया.

इस दोरान दर्जनों गौ रक्षक उपस्थित रहे.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को