मानव एकता दिवस समारोह में पहुंचे आज भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का काथल मे

 मानव एकता दिवस समारोह में पहुंचे आज भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का काथल मे 


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर जब हृदय में करुणा, प्रेम और एकत्व की दिव्य चेतना जागृत होती है, तब मानव अपने सीमित स्वार्थों से ऊपर उठकर सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण का माध्यम बन जाता है।“मानव एकता दिवस” 24 अप्रैल को बाबा गुरबचन सिंह जी की दिव्य स्मृति में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सान्निध्य में दिल्ली के ग्राउंड नं. 8 में आयोजित हुआ। देशभर में भी हजारों स्थानों पर यह कार्यक्रम श्रद्धा और समर्पण के साथ सम्पन्न हुआ।संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिन्दर सुक्खीजा के अनुसार, लगभग 200 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 40,000 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।इसी क्रम में आज शाखा काथल (नूरपुर) में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 94 यूनिट रक्तदान हुआ। इस शिविर में आरजीएमसी टांडा की टीम द्वारा सफलतापूर्वक रक्त संग्रह किया गया।रक्तदान की यह सेवा परंपरा पिछले कई वर्षों से निरंतर जारी है और अब तक लाखों यूनिट रक्त मानव सेवा हेतु समर्पित किया जा चुका है।यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रेम, सेवा और मानवता के उज्ज्वल आदर्शों का प्रतीक बनकर उभरा। यह जानकारी एक प्रेस नोट में प्रीमल सिंह कॉर्डिनेटर प्रेस एवं पब्लिसिटी विभाग द्वारा दी गई है l इस पावन अवसर पर निरंकारी मिशन काथल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने उपस्थित होकर सेवा भाव से जुड़े सभी साथियों से मिलने के वाद समाज सेवा के इस पावन कार्य में योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं को नमन किया l इस अवसर पर विधायक ने यह संदेश दिया कि 

आइए, हम सब मिलकर मानवता की सेवा के इस अभियान को और मजबूत करें। रक्त दानियों द्वारा दिये गए रक्त को को मानवता के आधार पर ही उपयोग करेंl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,