तीन मई को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में होगी नीट परीक्षा: एडीसी,चार हजार से अधिक छात्र परीक्षा में लेंगे भाग

तीन मई को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में होगी नीट परीक्षा: एडीसी,चार हजार से अधिक छात्र परीक्षा में लेंगे भाग

धर्मशाला : नीट की परीक्षा तीन मई को कांगड़ा जिला के 12 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी इसमें चार हजार के करीब छात्र भाग लेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने आज बुधवार को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए रखी गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अवसर पर केंद्र प्रभारियों को परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जरूरी टिप्स भी दिए गए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से परीक्षाओं के संचालन का काम पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों से परीक्षा केंद्रों में विद्युत, पेयजल तथा बैठने की उचित व्यवस्था समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नीट की परीक्षा दोपहर दो बजे से सांय पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी 11 बजे से 1ः30 बजे तक परीक्षा हाॅल में प्रवेश कर सकते हैं जबकि परीक्षा से पहले 1ः40 बजे परीक्षा हाॅल का गेट बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी परीक्षार्थिंयों से अपील की कि समय से परीक्षा केन्द्र पहुंच जाएं ताकि एंट्री गेट पर किसी तरह की भीड़ न लगे।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे तथा जैमर लगाना भी सुनिश्चित किया जाएगा और परीक्षा केंद्र की सभी व्यवस्थाओं के साथ-साथ समस्त परीक्षार्थियों की वीडियो रिकाॅर्डिंग भी की जाएगी।

 अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय केंद्र मोहली खानियारा, राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगबां केंद्र दो ग्राउंड फ्लोर, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला सेंटर दो ओल्ड ब्लाक, राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगबां केंद्र-एक दूसरा फ्लोर, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला आर्ट्स ब्लाक, राजीव गांधी इंजीनियरिंग कालेज नगरोटा, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पालमपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्वायज धर्मशाला, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गल्र्स धर्मशाला, राज्य होटल प्रबंधन संस्थान धर्मशाला, काॅलेज आफ एग्रीकल्चर पालमपुर तथा पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भनाला में केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

इस अवसर पर डिप्टी एसपी निशा, समस्त परीक्षा अधीक्षक, परीक्षा अब्ज़र्वर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महाजन बिना किसी के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज

बागनी में पौधारोपण एवं निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार