बटाला में भाजपा का हमला: “मान सरकार हर मोर्चे पर विफल, पंजाब में कानून-व्यवस्था चिंताजनक”

 बटाला में भाजपा का हमला: “मान सरकार हर मोर्चे पर विफल, पंजाब में कानून-व्यवस्था चिंताजनक”


बटाला : अविनाश शर्मा /

भारतीय जनता पार्टी के बटाला कार्यालय में जिला अध्यक्ष हरसिमरन सिंह हीरा वालिया की अगुवाई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा पंजाब के जनरल सेक्रेटरी जगमोहन सिंह राजू ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है।


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। इसके विपरीत भ्रष्टाचार, गैंगस्टरवाद और नशे जैसी समस्याएं और बढ़ी हैं। उन्होंने दावा किया कि इसी कारण पंजाब के हितैषी कई लोग और नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।


जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि हाल ही में आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने से यह स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी पंजाब विरोधी नीतियां अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर आम आदमी पार्टी अपने ही नेताओं को गद्दार कह रही है।


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दोहरे मापदंड अपनाने वाली पार्टी बन चुकी है—जब कोई उनके साथ जुड़ता है तो उसका स्वागत किया जाता है, लेकिन जब कोई पार्टी छोड़ता है तो उसे गद्दार करार दिया जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह पार्टी लुटेरों का समूह बन चुकी है, जिसने पहले दिल्ली और अब पंजाब को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के हितों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर आम आदमी पार्टी का डटकर विरोध करेगी।


इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरसिमरन सिंह हीरा वालिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी तानाशाही रवैया अपना रही है और अरविंद केजरीवाल तथा भगवंत मान किसी भी विरोधी आवाज को बर्दाश्त नहीं करते। उन्होंने कहा कि पंजाब की मौजूदा स्थिति से हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी काफी चिंताजनक हो चुकी है।


इस अवसर पर सूरज भारतवाज (पंजाब सचिव), सरदार रविकरण सिंह काहलो, सुखविंदर सिंह पिंटू (पूर्व विधायक), बलविंदर सिंह लाडी, गुरप्रताप सिंह टिक्का,  हरगोबिंदपुर साहिब के कन्वीनर बलजिंदर सिंह दकुआ, जिला जनरल सेक्रेटरी रोशन लाल, जिला जनरल सेक्रेटरी लाजवंत सिंह लाटी, पंकज महाजन, भूषण बजाज, शक्ति शर्मा, पंकज शर्मा, गुरिंदर पाल सिंह, विक्की कौशल, दीपक जोशी, बलविंदर महिता, रोहित सैली, अंसू हांडा, अनीस अग्रवाल, विकास शर्मा, अजय शर्मा, रेखा डडवाल, वरन डडवाल और वेद प्रकाश सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर