विधायक मलेंद्र राजन ने 4.50 करोड़ के दो पुलों का किया शिलान्यास, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को मिलेगी बड़ी राहत

 विधायक मलेंद्र राजन ने 4.50 करोड़ के दो पुलों का किया शिलान्यास, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को मिलेगी बड़ी राहत


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के विधायक मलेंद्र राजन ने आज क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए पराल से भोगरवां मार्ग पर दो महत्वपूर्ण पुलों का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने 64 मीटर स्पैन के पुल, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 2.50 करोड़ रुपये है, तथा 30 मीटर स्पैन के पुल, जिसकी लागत लगभग 2 करोड़ रुपये है, के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण कई मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इन परिस्थितियों को देखते हुए इन पुलों का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।विधायक ने कहा कि त्यौड़ा पत्तन पुल तथा ठाकुरद्वारा-मलकाना पुल को भी प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल प्रभावित क्षेत्रों में संपर्क बहाल होगा, बल्कि स्थानीय लोगों की दैनिक आवाजाही भी सुगम हो सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और गुणवत्ता के साथ-साथ समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि मंड-बरोटा सड़क का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है और इसे शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है। इस सड़क के पूर्ण होने से क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि बाईं इंदौरिया से मंड होते हुए पराल तक जाने वाली सड़क, जो बाढ़ के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, अब पूरी तरह दुरुस्त कर दी गई है। इस मार्ग के पुनर्निर्माण से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है और अब आवागमन पहले की तरह सुचारु रूप से शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि मिलवां से बरोटा सड़क का निर्माण कार्य लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जो लंबे समय से क्षेत्र की एक प्रमुख मांग रही है।इस अवसर पर विधायक ने प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। सड़क, पुल और अन्य आधारभूत ढांचे के विकास के माध्यम से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा हैl इस अवसर पर ओबीसी सेल के अध्यक्ष केवल कृष्ण, चिराग युवक मंडल के प्रधान सतिंदर गुलेरिया, पराल की पूर्व प्रधान परकाशो देवी,पूर्व उप प्रधान अरुण कुमार, मलकाना के पूर्व प्रधान तारा चंद, पूर्व उप प्रधान राम कुमार, लोक निर्माण विभाग के एसई महिंदर पाल धीमान, एक्सईएन दीपक महाजन, किसान मोर्चा से राजेश स्किंटू, गगन जी, पूर्व वार्ड सदस्य रूप लाल, सनौर के पूर्व उप प्रधान कश्मदीन तथा मलकाना से नरेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक