मुख्य सचिव ने की राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा

 मुख्य सचिव ने की राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा


मुख्य सचिव संजय गुप्ता की अध्यक्षता में आज प्रदेश सचिवालय, शिमला में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 27 अप्रैल से 2 मई, 2026 तक प्रस्तावित राज्य के दौरे की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। राष्ट्रपति 27 अप्रैल को अपने एक सप्ताह के हिमाचल के प्रवास पर शिमला पहुंच रही हैं।

बैठक में बीते सप्ताह आयोजित समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों की स्थिति एवं उन पर की गई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की गई। दौरे के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्य एजेंडा के बिंदुओं में व्यापक सुरक्षा प्रबंध, सुरक्षा पास से संबंधित पहलुओं, यातायात प्रबंधन, प्रेस कवरेज के समन्वय तथा दौरे से जुड़े अन्य विषय शामिल रहे। राष्ट्रपति के प्रस्तावित कांगड़ा, शिमला तथा लाहौल एवं स्पीति जिलों के दौरों की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन तथा सभी व्यवस्थाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुचारु, सुरक्षित और सुव्यवस्थित दौरे के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, सचिव (सामान्य प्रशासन) आशीष सिंहमार, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप तथा पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह सहित राज्य पुलिस एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा सेना के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कांगड़ा, कुल्लू तथा लाहौल एवं स्पीति जिलों के उपायुक्तों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश