ग्राम पंचायत साहो में बिन्नू पुल के समीप साल खडड में डूबने से युवक की मौत हो गई।

 ग्राम पंचायत साहो में बिन्नू पुल के समीप साल खडड में डूबने से युवक की मौत हो गई।


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 मृतक की पहचान अश्वनी ठाकुर पुत्र मान सिंह वासी गांव दियूल पोस्ट आफिस साहो तहसील एवं जिला चंबा के तौर पर की गई है, जोकि पेशे से टैक्सी चालक था। पुलिस ने शव का मेडिकल कालेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने घटना की रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार दियूल गांव का अश्वनी कुमार बुधवार को सवारियां छोडने के बाद वापिस साहो की ओर लौट रहा था। इसी दौरान बिन्नू पुल के पास अचानक लघुशंका आने पर वाहन खडा कर सडक से नीचे उतर गया। इसी दौरान अचानक पांव फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर नीचे साल खडड में जा गिरा। अश्वनी कुमार को खडड में गिरता देख ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचित किया। सूचना पाते ही मौके पर परिजनों सहित ग्रामीणों की भीड जुट गई। करीब एक घंटे की कडी मशक्कत के बाद अश्वनी कुमार को खडड के पानी से बाहर निकालकर तुरंत मेडिकल कालेज लाया गया। जहां चिकित्सक ने अश्वनी कुमार को मृत घोषित करार दे दिया।

घटना की सूचना पाते ही पुलिस टीम ने मेडिकल कालेज पहंुचकर शव को अपने कब्जे में लेने के साथ ही कागजी औपचारिकताएं निपटाने के साथ ही परिजनों के ब्यान दर्ज किए। फिलहाल पुलिस ने आरंभिक जांच के आधार पर इस संदर्भ में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,