संस्थाओं की एकजुटता से बची विश्वविद्यालय भूमि: प्रवीन कुमार

 संस्थाओं की एकजुटता से बची विश्वविद्यालय भूमि: प्रवीन कुमार


कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की 112 हैक्टेयर जमीन बचाने ओर पालमपुर को नगर निगम बनाने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं की सबसे बड़ी भूमिका :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ....... यह विचार व्यक्त करते हुए समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा जैसे ही पालमपुर शहर की जागरुक स्वयं सेवी संस्थाओं को यह जानकारी मिकी की प्रदेश सरकार चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की 112 हैक्टेयर भूमि टूरजिम विलेज के नाम हस्तांतरण करने जा रही है। इसी विषय को लेकर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने त्वरित कार्यवाही अमल में लाते हुए 02 जनवरी 2024 को तत्कालीन कार्यकारी उप कुलपति की सेवा में विरोध स्वरुप ज्ञापन प्रेषित किया ओर आग्रह किया कि विश्वविध्यालय प्रशासन द्वारा किसी प्रकार अनापति प्रमाण पत्र प्रदान न किया जाए । पूर्व विधायक एवं समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष प्रवीन कुमार ने बताया कि बावजूद इसके विश्वविद्यालय के ऊपर सरकार का इतना दबाव पडा कि विना बोर्ड आफ डायरेक्टर की बैठक के ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने एन ओ सी जारी कर दिया ओर राजस्व अभिलेख में पर्यटन विभाग के नाम जमीन का हस्तांतरण भी हो गया । इस तरह संस्थाओं की आवाज़ के मिले वल से प्रोत्साहित कृषि विश्वविद्यालय के प्राध्यापक संघ ने मान्य उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया । इस एवज में प्रदेश सरकार मान्य सर्वोच्च न्यायालय चली ग ई । अन्ततोगत्वा संघ के तर्क व उच्च न्यायालय के निर्णय को सही ठहराते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार की याचिका को खारिज किये जाने पर तमाम स्वयं सेवी संस्थाओं ने प्रस्तावना व्यक्त की है। 

         प्रवीन कुमार ने बताया कि इसी तरह जव पालमपुर को नगर निगम बनाने की आवाज़ उठी तो उस वक्त सम्बधित विभाग के मन्त्री महादेव ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि पालमपुर नगर निगम बनने की शर्तों को बिलकुल पूरा नहीं करता । उस वक्त भी इसी तरह सभी स्वयं सेवी संस्थाओं ने एकत्रित होकर पूर्व मुख्यमन्त्री श्री शान्ता कुमार जी से मिलकर तर्क के साथ कहा कि हिमाचल प्रदेश की सबसे छोटी नगर परिषद पालमपुर अगर अव नगर निगम नहीं बनी तो कभी नहीं बनेगी । इस तरह तमाम संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एकजुट मांग को दिग्गज भाजपा नेता शान्ता कुमार जी ने बहुत ही गम्भीरता से लेते हुए प्रभावी ढंग के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी के समक्ष रखा ओर भावुक होकर कहा कि मैं भी जीते जी पालमपुर को नगर निगम देखना चाहता हूँ । पूर्व विधायक ने कहा तव जाकर ठाकुर जय राम जी ने नियमों में संशोधन करके पालमपुर को नगर निगम का दर्जा दिलाया था


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में