चम्बा: भीषण सड़क हादसे में दो हिस्सों में बंटा सीमेंट से लदा ट्रक, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

चम्बा: भीषण सड़क हादसे में दो हिस्सों में बंटा सीमेंट से लदा ट्रक, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र 

(चम्बा: जितेन्द्र खन्ना) हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में तुनुहट्‌टी-लाहड़ू-धर्मशाला मार्ग पर बुधवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा पेश आया। सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गुजर रहे पठानकोट-चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा गिरा। गिरते ही ट्रक के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में टूट गया। "जाको राखे साइयां मार सके ना कोई" यह कहावत उस समय सच हो गई जब इस हादसे में पिता-पुत्र की जान बच गई।

आपको बता दें कि नालागढ़ निवासी 38 वर्षीय चालक जसवीर सिंह अपने 12 वर्षीय बेटे वंश के साथ ट्रक (HP 24 D-7230) में सीमेंट भरकर चम्बा आ रहे थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे तुनुहट्‌टी के समीप एक मोड़ पर ट्रक की सामने से आ रही एक निजी बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक पर नियंत्रण खो गया और वह सड़क से नीचे लुढ़कते हुए सीधे नीचे बने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गिरा। ट्रक के हाईवे पर गिरने की भयंकर आवाज  सुनकर स्थानीय लोग और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक के मलबे में फंसे घायल पिता और बेटे को बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नागरिक अस्पताल चुवाड़ी रैफर कर दिया ।

तो वहीं हाईवे के बीचोंबीच ट्रक गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को सड़क से हटाया, जिसके बाद ही यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर