जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम ने आज 1 किलो 0 6 ग्राम चरस के साथ 19 वर्षीय युवती को किया गिरफ्तार

 जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम ने आज 1 किलो 0 6 ग्राम चरस के साथ 19 वर्षीय युवती को किया गिरफ्तार


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर पुलिस जिला के अंतर्गत सीआईए की टीम ने नशे के खिलाफ एक और सफलता प्राप्त की है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय मे तैनात जिला पुलिस अतिरिक्त अधीक्षक धर्मचंद वर्मा नूरपुर ने एक प्रेस नोट मे देते हुए बताया कि मौके पर मौजूद सीआईए की टीम नूरपुर ने बौड चौक जसूर के पास एक हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस में सवार एक युवती से 1 किलो 6 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह बस हारसीपतन से अमृतसर की ओर जा रही थी l वर्मा ने वताया कि यह कार्यवाही गुप्त सूचना के आधार पर की गई l वर्मा ने स्पष्ट किया कि 28 जून 2026 को सीआईए नूरपुर की एक टीम ने गनोह, जसूर और नूरपुर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, गश्त और मादक पदार्थों की चेकिंग हेतु तैनात थी। इसी दौरान पुलिस टीम को पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि पालमपुर की रहने वाली एक युवती हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस संख्या HP 38 C 9974 में भारी मात्रा में चरस लेकर आ रही है।नाके के दौरान उक्त हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को रोका गया। तलाशी लेने पर बस में सवार कुमारी गुनगुन (उम्र 19 वर्ष), सुपुत्री शशि कुमार, निवासी गांव खिल्डू तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के बैग से 1 किलोग्राम 06 ग्राम चरस बरामद होने से बस में अफरा तफरी मच गईं l पुलिस ने मौके पर ही सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए चरस को जब्त कर लिया और सैंपल सील कर दिए।इस संदर्भ में आरोपी युवती के खिलाफ थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 व 29 के तहत मुकदमा दर्ज कर मोके पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश निर्माण के लिए किया जाएगा उसके बाद आरोपी से पूछताछ की जायेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस ड्रग नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये